Home Bihar Bhojpur विवाह के लिए आये दूल्हे को मारी गोली

विवाह के लिए आये दूल्हे को मारी गोली

मंडप से निकल कर पहुंचा अस्पताल, इलाज के दौरान हो गई मौत

भोजपुर की है घटना

भोजपुर। भोजपुर के पीलापुर गांव में देर रात को विवाह करने आये दूल्हे को जयमाला के बाद स्टेज से उतरते ही किसी ने गोली मार दी। गोली लगते ही दूल्हा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। लोगो ने दूल्हे को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
खबरो के मुताबिक जगदीशपुर प्रखंड के ही उत्तरदाहा गांव से पीलापुर गांव के सुदेश्वर महतो के घर बारात आई थी। बारात के पहुंचने के बाद जयमाला का रश्म निभाने के बाद दूल्हा सुधीर सिंह नवासा पर लौटने के लिए जैसे ही कार में बैठाने के लिए बढ़ा कि किसी ने उसे गोली मार दी। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version