Home Crime गंगासागर पुल के नीचे मिला शव किसका है

गंगासागर पुल के नीचे मिला शव किसका है

​मीनापुर में युवक की हत्या कर शव को पुल से नीचे फेका

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर। थाना क्षेत्र के दरहीपट्टी गंगा सागर पुल के नीचे से अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है। युवक का उम्र 22 से 23 साल का है। पुलिस की माने तो यह हत्या का मामला हो सकता है। मृतक के शरीर पर जिंस व बोलबम का गंजी है। गमछा और हुलिया देखने से पता चलता है कि वह कही किसी वाहन का खलासी तो नही है। मंगलवार की अहले सुबह पुलिस को जानकारी मिली की दरहीपट्टी गंगा सागर पुल के नीचे अज्ञात युवक का शव पड़ा है। पुलिस इंस्पेक्टर सोना प्रसाद सिंह के नेतृत्व मे मीनापुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। काफी देर बाट जोहने के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक के सिर के पीछे से रक्तस्त्राव हो रहा था। जिससे पता चलता है कि उसकी हत्या कर शव फेकी गयी है। ऐसा भी हो सकता है कि पुल के उपर से नीचे फेके जाने के बाद खून बहा हो। प्रथमदृष्टया खलासी का शव प्रतित होता है। बोलबम की गंजी देखने के बाद लोगो के मन मे तरह तरह के सवाल उठ रहे है। कांवर यात्रा के दौरान लोग इसी रास्ते से जल लेकर गरीबनाथ धाम पहुंचते है। कहीं इसी दौरान तो मारकर नही फेका गया है। कहीं बाहर से भी हत्या कर के तो नही फेका गया है। पुलिस इंस्पेक्टर की माने तो पोस्टमास्टर्म रिपोर्ट से ही अहम खुलासा होगा। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी है। स्थानिय चौकीदार विश्वनाथ राय के ब्यान पर शव बरामदगी की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पहले भी मिल चुकी है लाशे

गंगासागर पुल के नीचे पहले भी शव मिल चुका है। 26 अगस्त 2013 को हार्डकोर नक्सली पप्पू खान की हत्या के बाद बंद बोरे मे शव को बंद कर यहां फेका गया था। शव को बर्फ मे रखा गया था। 17 दिसम्बर 2014 को मैक्सी की  चालक की हत्या कर शव फेक दी गयी थी। चालक की शिनाख्त बेगुसराय जिले के बछवाड़ा के 38 वर्षिय मो सलीम के रूप मे हुई थी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version