Home Crime पिता को पेंड से बांध कर मां और बेटी से किया गैंग...

पिता को पेंड से बांध कर मां और बेटी से किया गैंग रेप

देश, दुनिया और अपने समीप की घटनाओं से अपडेट रहने के लिए प्लेस्टोर से KKN Live का एप डाउनलोड कर लें।

गया। बिहार के गंया से हैवानियत की हदें पर करने वाली एक खबर आई है। बदमाशो ने पति को पेंड़ से बांध कर उसके सामने ही उसकी पत्नी और बेटी से एक दर्जन बदमाशो ने सामुहिक दुष्कर्म किया।

घटना, गया जिले के सोनडीहा गांव के पास की है। निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर अपनी पत्नी व बेटी के साथ बिती रात घर जा रहे थे। सोनडीहा गांव पार करने पर कनौसी रोड में छिनतई की घटना को अंजाम देने की फिराक में घात लगा कर बैठे करीब एक दर्जन अपराधियों ने डॉक्टर की बाइक रुकवाई। इसके बाद हथियार के बल पर तीनों को सड़क से थोड़ी दूर ले जाकर डॉक्टर को पेड़ से बांध दिया। और उसके आंखों के सामने ही सभी एक दर्जन अपराधिओं ने मां-बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मां और बेटी चिखती रही और बदमाशो से रहम की भीख भी मांगती रही। बावजूद इसके हवस की आग में अंधे हो चुके बदमाशो पर इसका कोई असर नही पड़ा और डॉक्टर के सामने ही उसकी पत्नी और बेटी की आबरू लूट गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सोनडीहा में छापेमारी कर कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। जानकारी के मुताबिक इनमें दो युवकों की पहचान पीड़िता ने पहचान कर ली है। पुलिस अब इन्हीं दोनो से उसके अन्य साथियों की पहचान कराने में जुटी है। बहरहाल, पुलिस ने इस घटना की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। शक के आधार पर सोनडीहा गांव से 20 युवकों को हिरासत में लिया गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version