Home Crime औराई में भीषण डकैती

औराई में भीषण डकैती

कृष्ण माधव सिंह
मुजफ्फरपुर। औराई थाना के सुन्दरखौली गांव में बीती रात डकैतो ने जबरदस्त तांडव मचाया। गांव के दो घरों पर धावा बोल कर डेढ़ लाख रुपये नकद सहित लाखो के जेबर और अन्य सामन लूट लिए है। बताया गया है कि करीब डेढ़ दर्जन सशस्त्र डकैतो ने जगदीश साह व जगन्नाथ साह के घर पर धावा बोला और दहशत फैलाने के लिए फायारिंग करने लगे। डकैतो से जान बचाने के लिए नवल किशोर ने छत से छलांग लगा दी और उनका पैर टुट गया। डकैतो के बम से सत्येन्द्र राय का दस साल का बच्चा जख्मी हो गया। पुलिस ने घटना स्थल से बम व दो खोखा बरामद किया है। घटना के बाद से पुरा परिवार दहशत में है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version