Home Crime पति की बाइक से खींच कर पांच बदमाशो ने महिला से किया...

पति की बाइक से खींच कर पांच बदमाशो ने महिला से किया दुष्कर्म

बिहार में सुशासन का अलम ये है कि पति के साथ बाइक से घर लौट रही महिला भी सुरक्षित नहीं रही। रास्ते में सुनसान जगह पर पांच बदमाशो ने जबरन बाइक को रोक महिला को उसके पति से छिन लेता हैं और फिर बारी बारी से उसके साथ दुष्कर्म करके मानवता को शर्मसार करके आरोम से फरार हो जाता है। विरोध करने पर बदमाशो ने महिला के पति की पिटाई भी कर दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम देख कर लौट रही थी महिला

शर्मसार करने वाली यह घटना बिहार के सुपौल की है। हुआ ये कि पीड़िता अपने पति के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर पिछले दिनो देर रात अपने घर लौट रही थी। रास्ते में महिला को पांच बदमाशों ने पति के बाइक से उतार कर उसके साथ गैंगरेप किया है। इसके बाद बदमाशों ने बेहोशी की हालत में महिला का मुंह बांध कर नहर किनारे छोड़ दिया और भाग गए। इससे पहले विरोध करने पर बदमाशों ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट भी की और पीड़िता के जेवर भी लूट लिये। मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज करके अनुसंधान शुरू कर दिया है।

ऐसे दी घटना को अंजाम

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रक्षाबंधन में अपने मायके गई थी। बुधवार की देर रात लगभग डेढ़ बजे वह अपने पति के साथ गांव के पास लगे मेला को देख कर लौट रही थी। गांव के नहर के पास दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने उनकी बाइक रोक दी। इसके बाद पति के सामने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाने लगे। पति ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गयी। इसके बाद सुनसान जगह ले जाकर पांचों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो उसके साथ भी मारपीट की गयी। पीड़िता के अनुसार उसकी इज्जत और जेवर दोनो को बदमाशो ने लूट लिया। बहरहाल, महिला के बयान पर पुलिस ने विक्की सिंह, गुलठा सिंह, छेदी यादव समेत दो अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version