Home Crime सेना के काफिले पर फिर फायरिंग

सेना के काफिले पर फिर फायरिंग

आतंकी को दबोचने के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर। सरकार के दावो के इतर से जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सेना को निशाना बनाया है। आतंकियों ने पेट्रोलिंग में जा रहे सेना के काफिले पर हमला किया। यह हमला पुलवामा के त्राल में किया गया है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है। वहीं इससे पहले आज सुबह पड़ोसी देश पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान ने तीसरी बार सीजफायर तोड़ा। पाक रेंजर्स ने रजौरी के नौशेरा में भारतीय चौकियों पर मौर्टार दागे। इस दौरान एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सुरक्षा बलों के चार जवान भी जख्मी हो गएं हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version