Home Crime महिला का सिर कटी लाश बरामद

महिला का सिर कटी लाश बरामद

पूर्णिया। पूर्णिया जिले के भवानीपुर अंतर्गत कसमरा नदी एवं नीरपुर नहर के बीच एक महिला की सिर कटी लाश बरामद होते ही सनसनी फैल गया। महिला का शरीर सिर कटी लाश सड़क किनारे गड्ढे में फेंका हुआ मिला है।

जबकि, उसका सिर वही समीप के केले के खेत में मिला है। सड़क किनारे महिला का शव होने कि बात समूचे क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। सैकड़ों लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया कही अन्यत्र हत्या करके शव को यहां घटनास्थल पर फेंक दिया गया प्रतीत हो रहा है। मृतका के शव की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस पदाधिकारियों ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version