Home Crime बेंगलुरु से आई शर्मसार करने वाली खबर

बेंगलुरु से आई शर्मसार करने वाली खबर

पांच साल की बच्ची से किया सामूहिक दुराचार

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है। मामला एक पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का है। चार लोगों ने एक बच्ची का अपहरण किया और उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे गंभीर हालत में सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। रात्रि गश्त पर तैनात पुलिस कर्मियों ने खून से लथपथ उस मासूम को सड़क किनारे से उठा कर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। चारों आरोपी बच्ची को मां के पास से सोते वक्त मासूम को उठाया था। पुलिस की एक विशेष टीम मामले की जांच में जुट गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version