Home Crime कुत्तो के हमला से बृद्धा की मौत

कुत्तो के हमला से बृद्धा की मौत

कुत्तों के झुंड ने नोच कर मार डाला

जहानाबाद। शकुराबाद थाना क्षेत्र के सेसंबा गांव में कुत्तो की एक झुंड ने नोच नोच कर बृद्ध महिला को मौत की नींद सुला दिया। मृतिका 65 वर्षीया रामज्ञानी देवी सुबह में टहलने के लिए घर से निकली थी। सुनसान रास्ते पर पानी टंकी के समीप अकेली महिला को देख आवारा कुत्तों का पुरा झुंड लपट गया और नोचकर बृद्धा को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी रामज्ञानी को इलाज के लिए जहानाबाद के सदर अस्पताल लाया गया। किंतु, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बतातें चलें कि मृतका की पोती की चार दिन पहले ही शादी हुई थी और घर में खुशी का माहौल था। जो, अचानक गम में बदल गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version