Home Crime नवविवाहिता को दहेज के खातिर जिंदा जलाने का प्रयास

नवविवाहिता को दहेज के खातिर जिंदा जलाने का प्रयास

कटिहार। कटिहार कदवा थाना क्षेत्र के कांटिया गांव में दहेज दानवो ने एक नवविवाहिता को जिन्दा जलाने का प्रयास किया है। ससुराल वालो ने नवविवाहिता के शरीर पर किरासन तेल छिड़क कर आग लगा दी। झुलसी महिला को उसके चाचा मनोज ने पहले सदर अस्पताल और बाद में केएमसीएच में भर्ती कराया है। स्थिति को गंभीर बताते हुए उसे पटना रेफर कर दिया गया। मुफस्सिल पुलिस ने जख्मी महिला का बयान लिया है। महिला अंजली देवी के मुताबिक उसके पति राजू यादव, सास दुखनी देवी और ननद सोनी देवी ने मिलकर उसके शरीर पर किरासन तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया है।

बैगना सत्संग मंदिर के निवासी रिक्शा चालक उपेंद्र की पुत्री अंजली की शादी 3 महीना पहले कंठिया कदवा के राजू से हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक ससुराल का माहौल ठीक रहा। इसके बाद पति 40 हजार और सास 50 हजार रुपये दहेज मांगने लगे। दहेज नहीं देने के कारण सभी आरोपी मिलकर चाय बनाने के लिए भेजा। वह चाय बना ही रही थी कि सभी आरोपी ने शरीर पर किरासन तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। इससे वह गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर गयी। घटना के बाद घर से सभी लोग भाग गये।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version