Home Crime मनियारी के पुरूषोत्तमपुर में अज्ञात युवक का शव सनसनी

मनियारी के पुरूषोत्तमपुर में अज्ञात युवक का शव सनसनी

संजय कुमार सिंह
मनियारी थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर गांव स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ इण्डिया के पिछे की झाड़ी में सोमवार की शाम एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। शव देखने के लिए गांव के लोग उमड़ पड़े। किन्तु, उसकी पहचान नही हो सकी है। थाना अध्यक्ष अमित कुमार व एएसआई अरूण कुमार सिंह के साथ मौके पर पहुंच कर शव की जांच किया। शक होने पर देर शाम श्वान दस्ता भी बुलाया गया।
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की मृतक के बदन पर हाफ पैंट व जांघिया के अलावा बदन पर कुछ भी नही पहन रखा है। शव देखने से हत्या का मामला प्रतीत होता है। बदन पर कहीं कहीं जख्म के निशान एवं गर्दन टेढ़ी दिखाई दे रही है। इधर पुलिस रात्रि नौ बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी।     पुलिस शव की शिनाख्त व हत्या के कारणो का पता लगाने में जुटी है। घटना स्थल से बांस की फट्ठी बरामद हुई है। जिप सदस्य पति अजीत कुमार सोनू ने बताया की घटना से पुरा गांव भयभीत है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version