Home Crime बेटी जनने पर पत्नी को एसिड से जलाया

बेटी जनने पर पत्नी को एसिड से जलाया

पूजा श्रीवास्तव
गया। गया जिले के कोंच प्रखंड के उतरेन गांव में एक महिला को बेटी जनने की ऐसी खौफनाक सजा मिली कि मानवता सहम जाए। घटना को अंजाम देने वाला कोई और नही बल्कि, महिला के पति ही है। कहतें हैं कि पहले तो उसने अपनी पत्नी के चेहरे पर एसिड फेंका और जब इससे भी मन नहीं भरा तो अस्पताल में जाकर पत्नी के शरीर पर लगे पट्टियों को भी खरोच डाला।

बतातें चलें कि पीड़िता को पहले से दहेज के लिए ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। इसी बीच महिला ने एक बच्ची को जन्म दे दिया। बच्ची के जन्म के बाद पीड़िता का पति पूरी तरह हैवान बन गया। जानकारी के मुताबिक 23 दिसम्बर 2017 को पीड़िता अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ सोयी थी तभी पति ने तेजाब उडे़ल दिया। जिससे वह पूरी तरह झुलस गयी। साथ में सो रही दुधमुंही बच्ची भी झुलस गयी।
पीड़िता को मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके बाद भी पति का जी न भरा तो वह अस्पताल में पहुंच कर महिला के शरीर पर लगाए गए पट्टी को नोंच डाला। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया की उसके दामाद का औरंगाबाद में कोई परिजन राजनितिक रसूख वाला है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version