Home Bihar Araria फारबिसगंज में डैकती

फारबिसगंज में डैकती

दवा व्यापारी के घर से 10 लाख की लूट

अररिया। फारबिसगंज के हरिपुर स्थित एक दवा कारोबारी सुनील दास के घर भीषण डकैती हुई है। मुख्य दरबाजा और कमरे का दरबाजा तोड़ कर कमरे में घुसे करीब 8 सशत्र डकैतों ने पहले गृहस्वामी दंपति को बंधक बनाया फिर गृहस्वामी के बेटे की हत्या का धमकी देकर करीब 10 लाख रूपये मूल्य के जेबरात और 1 लाख से ज्यादा रूपये लूट लिए।
करीब डेढ़ दर्जन डकैतों में अधिकांश युवा था और स्थानीय भेष भूषा और बोली का इस्तेमाल कर रहा था। खास बात यह की सूचना पर पहुंची फारबिसगंज पुलिस ने भाग रहे डकैतों को खदेड़ कर हथियार के साथ डकैत के सरगना को धर दबोचा। गिरफ्तार डकैत का नाम सैफुल्ला बताया जाता है जो रानीगंज थाना के जगता खरसाही का निवासी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version