Home Crime सीएसपी संचालक को चाकूओ से गोदा

सीएसपी संचालक को चाकूओ से गोदा

करजा में साढ़े चार लाख की लूट

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिला के करजा थाना अन्तर्गत बड़कागांव रोड में भूतही पोखर के समीप आज सुबह अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक से साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए और लूट का विरोध करने पर संचालक को चाकू मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। अपराधी उनका लैपटॉप भी लूटकर ले गए। सीएसपी संचालक मुकेश प्रसाद मोतीपुर के झिंगहा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस बरामद किया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version