Home Crime महिला से गैंगरेप करके गुप्तांग को सिगरेट से जलाया

महिला से गैंगरेप करके गुप्तांग को सिगरेट से जलाया

जमीनी विवाद में महादलित महिला के साथ की दरिंदगी

मधुबनी। मधुबनी जिला स्थित हरलाखी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहनेवाली महादलित महिला को पहले हरलाखी अंचलाधिकारी के आवास पर इंसाफ के लिए बुला कर तीन लोगों ने मिलकर बारी बारी सामूहिक दुष्कर्म किया और दुष्कर्मियों ने महिला के गुप्तांग को सिगरेट से जला कर उसे जख्मी भी कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक जमीनी विवाद से बात सामूहिक दुष्कर्म तक पहुंच गया। इस घटना में सरकार के नुमाइंदे भी शामिल हैं। सीओ, पूर्व मुखिया पति सहित कई अन्य लोगों पर एफआईआर दर्ज किया गया है। दुष्कर्म पीड़ित महिला इंसाफ के लिए आमरण अनशन पर बैठी हुई है और आरोपितो की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन से गुहार लगा रही है। इधर, उंची रसूख रखने वाले दबंग आरोपियो ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। समाहरणालय के सामने पीड़िता का आमरण अनशन करने के बाद मामला तूल पकड़ लिया है। एसडीपीओ निर्मला कुमारी ने पुरे मामले की जांच शुरू कर दिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version