Home Crime मुजफ्फरपुर में वर्चस्व को लेकर चली गोली

मुजफ्फरपुर में वर्चस्व को लेकर चली गोली

बैरिया बस कंपनी के इंचार्ज जख्मी

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना के बैरिया गोलम्बर के समीप वर्चस्व की लड़ाई में चली गोली से एमआईटी पुलिस लाइन निवासी भाग्य नारायण सिंह के पुत्र अविनाश सिंह जख्मी हो गयें हैं। उनके बाएं पैर में गोली लगी है और खतरे से बाहर बताये जा रहें हैं। अविनाश शीत बसंत बस बुकिंग का इंचार्ज है। गोली मारने का आरोपित युवक भी एक बस कंपनी के लिए इंचार्ज का काम करता है। जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिनों से आरोपित युवक बस के परिचालन को लेकर परेशान था। रविवार देर रात भी दोनो में विवाद हुआ था। फिलहाल आरोपित फरार हो गया है और अविनाश का बयान होना भी बाकी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version