भाजपा नेता की हत्या
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड के पहड़पूरा गांव निवासी भाजपा नेता को अपराधियों ने तड़के गोली मार कर हत्या कर दिया। मृतक की पहचान मदन यादव के रूप में हो गई है। वह भाजपा में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष थे।
जानकारी के मुताबिक श्री यादव आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उनके साथ दो अन्य लोग भी थे। दो अपराधी पैदल ही उनके समीप पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। अपराधियों ने कनपटी में एक गोली मारी जबकि दूसरी गोली पेट में दाहिने तरफ मारी गई। घटनास्थल पर ही मदन यादव की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी यहां से भाग निकले। इसकी सूचना फैलते ही लोगो भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच शुरू हो चुकी है।
बतातें चलें कि मदन यादव पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े हुए थे। वह करीब 15 सालों तक राजद के प्रखंड अध्यक्ष रहे थे। विधानसभा चुनाव के समय उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी और वर्तमान में किसान मोर्चा से जुड़कर सक्रिय थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि मदन यादव मिलनसार स्वभाव के थे और उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं थी।
मदन यादव के साथ टहल रहे दो अन्य लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उक्त दोनों की पहचान पहड़पुरा निवासी जयनंदन पासवान और युगेश रवानी के रूप में की गई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे साथ में ही थे, तभी दो अपराधी गमछा से मुंह बांधकर पहुंचे। अपराधियों ने उन्हें हटने को कहा और उसके बाद मदन यादव को गोली मार दी।
This post was last modified on फ़रवरी 8, 2019 7:22 अपराह्न IST 19:22
आज के समय में weight gain एक आम समस्या बन चुकी है। बदलती lifestyle और… Read More
प्रयागराज इन दिनों बॉलीवुड की हलचल का गवाह बना हुआ है। अभिनेता Ayushman Khurrana, Sara… Read More
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश भाई खेमजी का अयोध्या कनेक्शन… Read More
भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ा है। भारतीय वायुसेना… Read More
विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए नेताओं के साथ हुई एक खास चाय मीटिंग में विपक्ष… Read More