Home Crime भाई समेत डॉक्टर को चाकुओं से गोदा

भाई समेत डॉक्टर को चाकुओं से गोदा

दरभंगा। दरभंगा के लहेरियासराय थाना अंतर्गत बेंता ओपी क्षेत्र के अल्लपट्टी मोहल्ला में बेखौफ बदमाशो ने डॉ. एजाज अंसारी और उनके संगे भाई को चाकुओं से गोद दिया है।

डॉ. अंसारी अपने भाइयों के साथ कार से क्लिनिक जा रहे थे। उन्हें लूटने की कोशिश की गई। नाकामयाब होने पर डॉक्टर के दो भाई को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। तीसरे भाई को पानी के जग से मारकर उसे भी जख्मी कर दिया। सभी जख्मी को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जख्मी होने वालों में डॉ. एजाज अंसारी, सरफराज अंसारी व रियाज अंसारी के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष ने पीड़ित डॉक्टर के आवेदन के आलोक में अनुसंधान आरंभ कर दिया है।
घटना सोमवार की सुबह 9:30 बजे की है। डा. एजाज अंसारी अपने भाइयों के साथ झंझारपुर स्थित अपने निजी क्लीनिक पर जा रहे थे। इसी क्रम में उडवाइन स्कूल के पास स्थानीय मोहल्ला निवासी देवानंद पासवान के पुत्र विशाल पासवान अपने दो तीन दोस्तों के साथ कार को घेर लिया। जबरन इन लोगों का मोबाइल और रुपया छीनना चाहा। ये लोग वहां से जान बचाकर अल्लपट्टी चौक पर आये। विशाल के पिता से मुलाकात कर उन्हें घटना की जानकारी दी। पिता ने अपने पुत्र को मोबाइल पर काल किया। उसे अल्लापट्टी चौक पर आने का निर्देश दिया। विशाल अपने दोस्तों के साथ चौक पर पहुंचा। चौक पर पहुंचते ही विशाल ने चाकू निकाला और वार कर दिया इससे यह दोनों भाई जख्मी हो गए। बीच बचाव करने गए रेयाज अहमद को दुकान पर रखा हुआ पानी के जग से वार कर दिया। इससे उनके नाक से खून गिरने लगा।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version