Home Bihar Bhagalpur बिहार में सत्तारूढ़ दल के सांसद महफूज हैं क्या?

बिहार में सत्तारूढ़ दल के सांसद महफूज हैं क्या?

सांसद कहकशां परवीन के घर पर फेके बम
सांसद के जेठ सहित पांच रिश्तेदार जख्मी

भागलपुर। बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधियों को सुशासन का डर नही है। तभी तो रविवार की देर शाम राज्यसभा सदस्य और जदयू नेत्री कहकशां परवीन के इशाकचक गुमटी संख्या 12 के बी टोला स्थित घर के बाहर बमो से हमला कर दिया। घटना के समय सांसद कहकशां परवीन घर के भीतर ही मौजूद थीं। बमो के इस हमले में सांसद के जेठ मो. हासीम, रिश्तेदार नईम उद्दीन, अंगरक्षक मो. तनवीर, जल्लो रिक्शावाला और उस्मान जख्मी हो गएं हैं। सभी जख्मी को गंभीर हालत में भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलतें ही एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version