मुजफ्फरपुर। बोचहां के विधायक प्रतिनिधि के भाई राम श्रृंगार सहनी सहित दो लोगो की गोली मार कर हत्या से भड़के लोग मंगलवार को सड़क पर उतर गये और एनएच 57 को जाम कर दिया। सोमवार की देर शाम को अपराधियों ने दोनो को गोली मारी थी। इसमें जख्मी हुए राम श्रृंगार सहनी और महेंद्र पासवान की इलाज के दौरान मौत होने के बाद लोगो का गुस्सा भड़क गया। गुस्साए लोगो ने सड़क जाम कर दिया। हालांकि, डीएसपी पूर्वी के द्वारा कड़ी कारवाई का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हो गयें हैं और आवागमन फिर से बहाल हो गया है।
इससे पहले बोचहा की स्थानीय विधायक बेबी कुमारी, सन आँफ मल्लाह मुकेश सहनी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रामसूरत राय, पूर्व मंत्री रमई राम सहित सैकड़ो की संख्या में लोग आज अहले सुबह से ही धरना पर बैठ गये थे। मालूम हो कि बोचहां थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर सोमवार की देर शाम अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि रामश्रेष्ठ सहनी के भाई रामश्रृंगार सहनी व उनके साथी महेंद्र पासवान को गोली मार दी थी। सड़क जाम कर रहे आक्रोश लोग हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। जाम के कारण मुजफ्फरपुर दरभंगा सड़क पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
This post was published on जुलाई 25, 2017 13:10
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More