Home Crime एक गिरोह जो अपने गुर्गे को देता है पेंशन

एक गिरोह जो अपने गुर्गे को देता है पेंशन

कंपनी की तरह बना है चोरो का गिरोह

झारखंड। झारखंड में कच्छा- बनियान गिरोह का खुलाशा हुआ है। इस खुलाशे के बाद उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र की पुलिस सकते में है। दरअसल, गिरोह के लोग अपराध की एक प्राइवेट कंपनी चलाते थे और जुर्म में शामिल नही होने पर भी सभी को बराबर का हिस्सा देते थे। इतना ही नही बल्कि, गिरोह अपने सदस्यों के परिवार को पेंशन और अन्य तमाम सुविधाएं मुहैय्या कराते थे।
राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न शहरों में चोरी की बड़ी वारदातों से आतंक मचाने वाले कच्छा- बनियान गिरोह के तार उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से जुड़े हैं। बता दें कि झारखंड में पुलिस ने कच्छा बनियान गिरोह के कुछ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनके पास से बड़ी संख्या में सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। पुलिस के पूछताछ में गिरोह ने जो खुलाशा किया, उससे कई राज्य का पुलिस महकमा हैरान है। बहरहाल, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु की पुलिस ने रांची पुलिस से संपर्क कर अपराधियों को रिमांड पर लेने की इच्छा जताई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version