Home Crime पाकिस्तान की एक अदालत ने कुत्ते पर भी नही किया रहम

पाकिस्तान की एक अदालत ने कुत्ते पर भी नही किया रहम

कोर्ट ने कुत्ते को सुना दी फांसी की सजा

​संतोष कुमार गुप्ता

लाहौर। पहले घरो पर लिखा होता था कुत्तो से सावधान। किंतु पाकिस्तान मे अब कुत्तो पर शामत आ गयी है। अगर उसने काटा तो कानून सजा-ए-मौत सुनायेगी। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक बच्चे को काटने वाले कुत्ते को मौत की सजा की सुनाई गई है। जियो टीवी के अनुसार पंजाब प्रांत के भक्कर में सहायक आयुक्त राजा सलीम ने कुत्ते को मौत की सजा सुनाई क्योंकि उसने एक बच्चे को काटा था। सलीम ने कहा कि मौत की सजा मानवीय आधार पर सुनाई गई। उन्होंने कहा, ‘‘कुत्ते ने बच्चे को घायल किया एेसे में उसे मारा जाना चाहिए।’’
सलीम ने कहा कि कुत्ते के पंजीकरण की जांच के लिए एक अधिकारी को निर्देशित किया गया था। कुत्ते के मालिक के खिलाफ मामला दिवानी अदालत में चल रहा है। कुत्ते के मालिक जमील ने कहा, ‘‘प्रभावित बच्चे के परिवार ने मेरे कुत्ते के खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिसके बाद उसे एक सप्ताह के कैद की सजा हुई। एेसे में इस मामले को लेकर फिर से सजा दिया जाना अनुचित होगा। ’’ जमील ने कहा कि अपने कुत्ते को न्याय दिलाने के लिए वह सभी अदालतों का दरवाजा खटखटाएंगे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version