Home Crime सड़क हादसे में 10 की मौत

सड़क हादसे में 10 की मौत

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक बड़े हादसे में करीब कई लोगों की जान चली गई। मंगलवार को एक यात्री बस और ऑटो के बीच हुई टक्कर में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद चारो ओर मातम पसर गया।

हाजीपुर से एक ऑटो यात्रियों को लेकर सराय की ओर जा रहा था। पुलिस के अनुसार, हाजीपुर से एक ऑटो यात्रियों को लेकर सराय की ओर जा रहा था, तभी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या 77 पर सराय पुरानी बाजार के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक यात्री बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सभी मरने वाले लोग सराय या इसके आसपास के गांवों के बताए जा रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ऑटो में क्षमता से अधिक यात्री बैठे हुए थे। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना में घायल तीन यात्रियों को इलाज के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version