रविवार, जुलाई 6, 2025
होमBiharबिहार के गांवों में उमरा कामगारो का सैलाव, हाफ रहा है सिस्टम

बिहार के गांवों में उमरा कामगारो का सैलाव, हाफ रहा है सिस्टम

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

विधि व्यवस्था को सम्भाल पाना बड़ी चुनौती

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के गांवो में बनी अधिकांश क्वारंटीन सेंटर पर सुविधओं का अभाव है और अधिकारी सुन नहीं रहें हैं। इन दिनो इस प्रकार की खबरो का सोशल मीडिया पर भरमार है। वेशक, यह एक हकीकत भी है। पर, एक हकीकत और भी है… और वह ये कि सिस्टम ओवरलोड हो चुका है। आने वाले दिनो में यह ध्वस्त हो जायेगा। कहने वाले इतना कहेंगे कि सुनने वाला कोई नहीं होगा। नतीजा, अराजकता और अफरा-तफरी के बीच समस्या सिर्फ कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने का नहीं है। स्वास्थ्य सुविधा के ध्वस्त होने का भी नहीं है। बल्कि, असली समस्या तो विधि-व्यवस्था को सम्भाल पाने की होगी। दुनिया की कई देश इस तरह की समस्या पहले से झेल रहें हैं। अब बारी हमारी है। राजनीतिक नफा-नुकसान हेतु हमने स्वयं ही कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने का रास्ता खोल दिया है और विधि व्यवस्था के समक्ष भी बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।

हाफ रहा है सिस्टम

ताज्जुब की बात है कि इटली और अमेरिका जैसी विकसित देशो से हम सीख नहीं पाये और राजनीतिक कारणो से हमारे सियासतदानो ने पूरे बिहार को संक्रमण के उस दावानल में झोंक दिया है, जहां से निकल पाना, शायद अब मुश्किल होगा। गौर करने वाली बात ये है कि अभी तो महज दो से ढ़ाई लाख प्रवासी कामगार बिहार लौटे है और सिस्टम हाफने लगा है। अगले दो सप्ताह में 15 लाख और लौटेंगे, तब क्या होगा? बेशक, इस सियासत से किसी का नुकसान होगा और किसी को लाभ मिल जायेगा। पर, जो संक्रमण की भेंट चढ़ जायेंगे… उनका क्या होगा? जो, पैदल, साइकिल से या किराया के गाड़ी से ऑफ द रिकार्ड लौट रहें हैं… उनका क्या होगा? ट्रेन के आउटर सिग्नल से भाग कर सीधे घर पहुंच रहें हैं … उनका क्या होगा? ऐसे दर्जनो सवाल है, जिसका जवाब भविष्य के गर्भ में छिपा है।

गांव में है अफरा-तफरी का माहौल

बिहार के गांवों में अफरा-तफरी मची है। कोई क्वारंटाइन सेंटर से निकल कर रात में अपने घर चला जाता है और कोई चौक-चौराहे पर घुमने पहुंच जाता है। अधिकारी चाहे जो दावा करलें। पर, यह भी सच है कि कई लोग क्वारंटाइन सेंटर से निकल कर घर पर रह रहें है। ऐसा नहीं है कि गांव के लोग, अधिकारी को इसकी सूचना नहीं देते है। उल्टा दर्जनो वार फोन करने पर भी अधिकारी संज्ञान लेने को तैयार नहीं है। आम तो आम… खास की बातो को भी तबज्जो नहीं दी जा रही है। दरअसल, सिस्टम के पास मौजूद संसाधन फुल हो चुका है। कर्मियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। अब सवाल उठता है कि क्या यह बात पहले से पता नहीं था? बड़ा सवाल ये कि बिहार के गांवों में मची इस अफरा-तफरी के लिए जिम्मेदार कौन है? दूसरी ओर क्वारंटाइन सेंटर में रहने वालों की अपनी अलग दास्तन है। रहने के लिए विस्तर और खाने के लिए भोजन, जैसे-तैसे मिल भी जाये। पर, शौचालय और पेयजल का अभाव खटक रहा है। कई सेंटरो पर रौशनी का अभाव है। मच्छरदानी के बिना रात में सो-पाना दुष्कर हो रहा है। यह आलम तब है, जब महज दस फीसदी कामगार बिहार लौटे है। सोचिए बाकी के 90 फीसदी भी आ गये तो क्या होगा? साधन सीमित है और कामगारो का सैलाव रोज व रोज बढ़ता चला जा रहा है। यानी आने वाले दिनो में क्या होगा? यह सोच कर सिहरन होना स्वभाविक है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

BRA बिहार विश्वविद्यालय: 1.27 लाख स्नातक सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी, नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

BRA बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक की 1.27 लाख सीटों पर नामांकन के लिए पहली...

अमरनाथ यात्रा के दौरान बसों की टक्कर: 36 लोग घायल

अमरनाथ यात्रा के दौरान एक दुखद घटना घटी, जिसमें 36 लोग घायल हो गए,...

दलाई लामा ने 30-40 साल और जीने की उम्मीद जताई

हाल ही में दलाई लामा ने अपने स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण...

मुंबई में ठाकरे ब्रदर्स ने 20 साल बाद एक मंच पर साझा किया, मराठी विजय रैली में दिखा ऐतिहासिक मिलन

मुंबई के वर्ली स्थित एनएससीआई डोम में 5 जुलाई 2025 को एक ऐतिहासिक पल...

More like this

BRA बिहार विश्वविद्यालय: 1.27 लाख स्नातक सीटों के लिए मेरिट लिस्ट जारी, नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू

BRA बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक की 1.27 लाख सीटों पर नामांकन के लिए पहली...

बिहार चुनाव की दिशा: चिराग पासवान और प्रशांत किशोर के बीच का राजनीतिक मुकाबला

जैसे-जैसे बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य का राजनीतिक माहौल...

गोपाल खेमका हत्याकांड: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए

पटना में देर रात एक बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर...

बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन: 87% वोटर्स को मिल चुका है रिवीजन फॉर्म

बिहार में 25 जून 2025 से शुरू हुए वोटर लिस्ट रिवीजन का काम तेजी...

पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम में मनाया 29वां जन्मदिन, हादसे के बाद की मुआवजे की घोषणा

बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध धार्मिक गुरु पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार, 4 जुलाई...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बापू टावर में प्रशासनिक कार्यालय का उद्घाटन किया।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को पूरी तरह सक्रिय नजर आए। उन्होंने दिन...

बिहार का मौसम अपडेट: IMD ने जारी किया अलर्ट, 19 जिलों में बारिश के साथ तूफान, 8 जुलाई के बाद बारिश में कमी आने...

बिहार में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर होता जा रहा है, जिसके कारण राज्य में...

प्रधानमंत्री मोदी का जुलाई में बिहार दौरा: मोतिहारी से महिलाओं के लिए सौगात की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा आगामी 18 जुलाई 2025 को मोतिहारी में प्रस्तावित...

नैनीताल में दोस्त को बचाते हुए बिहार के वायुसैनिक की मौत

मुजफ्फरपुर के रहने वाले साहिल जो भारतीय वायुसेना में एयरमैन के रूप में सेवा...

पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो की पीएम कमला प्रसाद-बिसेसर को ‘बिहार की बेटी’ के रूप में सम्मानित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी त्रिनिदाद और टोबैगो यात्रा के दौरान कमला प्रसाद-बिसेसर, त्रिनिदाद...

चिराग पासवान ने जीतनराम मांझी से मनमुटाव खत्म करने की पहल की

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मोदी कैबिनेट में अपने सहयोगी जीतनराम मांझी से चल...

बिहार मे ,अगले 48 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बिहार राज्य में अगले 48 घंटों के लिए भारी...

प्रशांत किशोर का बड़ा दावा: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद जेडीयू का दफ्तर होगा बीजेपी का

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने हाल ही में एक बयान दिया...

वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में छक्कों की बारिश कर रचा इतिहास

आईपीएल सीजन के बाद भी 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म जारी...

बिहार मौसम अपडेट: राज्यभर में गुरुवार को भारी बारिश की संभावना

बिहार में बुधवार को मौसम में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिला, जिसमें राज्य...
Install App Google News WhatsApp