शुक्रवार, मार्च 27, 2026 3:33 अपराह्न IST
होमBiharचैनपुर के झोपरपट्टियों में आज भी मौजूद है शहीद की आत्मा

चैनपुर के झोपरपट्टियों में आज भी मौजूद है शहीद की आत्मा

Published on

क्या सोचतें हैं आजादी के लिए प्राणो की आहूति देने वालों के बंशज

कौशलेन्द्र झा

मुजफ्फरपुर। अंग्रेज थानेदार लुईस वालर को मीनापुर थाना में चिता सजा कर देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने की खातिर फांसी को आलिंगन करने वाले अमर शहीद जुब्बा सहनी का पैतृक गांव चैनपुर…। आजदी के सात दशक बाद भी अपनी बदहाली पर आठ आठ आंसू बहाने को अभिशप्त है। झोपड़पट्टियों से अटा पड़ा इस गांव में कई पक्का मकान विकासवाद की गवाही दे देता है। कहतें हैं कि चुनाव का मौसम आते ही यह गांव नेताओं का तीर्थस्थल बनता रहा है। यहां की मिट्टी को नमन करके राजनीति करने की परंपरा रही हैं। बावजूद इसके आज तक चैनपुर को राजश्व गांव का दर्जा नही मिलना। अब यहां के लोगो को भी चुभने लगा है।
गांव में प्रवेश करतें ही कमर में मैला कुचला एक धोती लपटे हुए वयोबृद्ध चन्देश्वर सहनी से मुलाकात हो गयी। बदलाव की बाबत सवाल पूछते ही श्री सहनी भड़क गये। कहने लगे कि गांव में तीन चौथाई से अधिक लोग आज भी निरक्षर है। कहने को आजादी के बाद गांव में एक उर्दू विद्यालय की स्थापना हुई। किंतु, हिन्दी के छात्रों को पढ़ने के लिए गांव से करीब एक किलोमिटर दूर धारपुर जाना परता है।
गावं में आगे बढ़ते ही सोमारी देवी पर नजर पड़ी। उसके गोद में करीब एक साल का बच्चा है। बच्चा का आंख भीतर तक धसा है और कलेजा व बांह का हड्डी तक दीख रहा है। जबकि, उसका पेट फुला हुआ है। ऐसे और भी दर्जनो बच्चे दिखे, जो जबरदस्त कुपोषण के शिकार हैं। समीप में ही अर्द्धनग्न हालत में बैठे राजेन्द्र सहनी कहने लगे गांव में सरकारी डॉक्टर नही आतें। अलबत्ता, एएनएम चली आती है, वह भी यदा कदा ही…। स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर चैनपुर से करीब तीन किलोमिटर दूर गोरीगामा में स्वास्थ्य उपकेन्द्र है। किंतु, वहा गांव वालों को देखने के लिए न डॉक्टर है और नाही दवा। जगन्नाथ सहनी कहतें हैं कि गावं के लोग, दो पाईप वाले यानी 40 फीट गहरा चापाकल का पानी पीतें हैं। जबकि, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग इस पानी को पीने के लायक नही मानता है। दुसरी ओर तीन सरकारी चापाकल खराब पड़ा है।
कहने के लिए इस गांव का विद्युत्तिकरण हो चुका है। गांव में चारो ओर झुका हुआ पोल और खतरनाक हालात में लटक रहा बिजली की तार देखने को मिल जाता है। लोगो के घर में मीटर भी लगा है। पर, वह चलता नही है। मामुली तुफान भी आ जाये तो सप्ताहों बिजली नही आती है। वैध कनेक्शन तो दर्जन भर लोगो के पास भी नही है। गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री सड़क है। किंतु, निर्माण के अल्प अवधि में ही इस सड़क का पींच उखड़ने लगा है। मुखिया अजय सहनी बतातें हैं कि सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी ने पिछले साल ही यहां गौशाला बनाया था। किंतु, रख रखाव की कमी से वह बंद पड़ा है।
लब्बोलुआब ये कि शहीद जुब्बा सहनी व बांगूर सहनी का पैतृक गांव चैनपुर आज भी फटेहाली, बेकारी और कुपोषण जैसी बुनियादी समस्याओं की मकड़जाल से निकल नही पाया है। यहां यह बताना जरुरी है कि 16 अगस्त को मीनापुर थाना पर तिरंगा लहराने के दौरान अंग्रेजो की गोली से शहीद होने वाले बांगूर सहनी व इसी आरोप में 11 मार्च 1944 को सेंट्रल जेल भागलपुर में फांसी का आलिंगन करने वाले जुब्बा सहनी का बचपन इसी गांव में बीता था। सवाल उठना लाजमी है कि हमारे हुक्मरान चैनपुर को भूल कैसे गये? बहरहाल, यहां के लोगो को आज भी अपने भाग्य विधाता के आने का इंतजार है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

क्या आपकी जेब सरकार के कंट्रोल में है? | Digital Currency का खतरनाक सच

क्या आपने कभी सोचा है कि एक दिन आपकी जेब में रखा पैसा… आपका...

क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो चुका है? | Data War Explained | Invisible Digital War 2026

क्या दुनिया एक ऐसी जंग के दौर में प्रवेश कर चुकी है… जो दिखाई...

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या कलिंग के मैदान में रो पड़े थे अशोक? जानिए चंड अशोक के महान अशोक बनने की दास्तान

क्या सचमुच एक सम्राट… लाखों लाशों के बीच खड़ा होकर रो पड़ा था? क्या...

More like this

बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द होगा जारी; यहां जानें तारीख, वेबसाइट और डाउनलोड प्रक्रिया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जल्द ही जारी...

क्या नीतीश कुमार का दौर खत्म होने वाला है और क्या बीजेपी लिख रही है नई सत्ता की पटकथा?

पटना की राजनीति में अचानक क्यों तेज हुई फुसफुसाहट? KKN ब्यूरो। क्या बिहार में फिर...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

दरभंगा में इंटर परीक्षा देने जा रहे छात्रों की स्कॉर्पियो तालाब में गिरी

बिहार के दरभंगा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। इंटर की...

बिहार में बारिश का कोई अलर्ट नहीं, सुबह और रात में हल्का कोहरा संभव

मौसम विभाग ने रविवार, 8 फरवरी 2026 के लिए बिहार का ताजा weather update...

बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2026 : 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में परीक्षा, सख्त प्रवेश नियम लागू

Bihar School Examination Board ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 की तैयारी पूरी कर ली...

Bihar Weather Update : पछुआ हवाओं से बढ़ी ठंड, 25 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Bihar में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। पछुआ हवाओं के तेज...

जिला जज शिल्पी सोनी राज का हार्ट अटैक से निधन, शोक में न्यायिक जगत

बिहार के नवादा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। नवादा की जिला...