Home Bihar जानकी एक्सप्रेस से कटी डेढ़ सौ भेड़ें

जानकी एक्सप्रेस से कटी डेढ़ सौ भेड़ें

मधेपुरा की है घटना

मधेपुरा। बिहार के मधेपुरा शहर के भिरखी पुल के पास एक हृदय विदारक घटना हो गई। घटना पिछले दिनो की है। जानकी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर लगभग 150 भेड़ों की मौत हो गई। कई भेड़ें गर्भवती थी। कई भेड़ों के कटे शव से निकले नवजात भेड़ भी मृत निकले। बताया जा रहा है कि बाहर से कुछ पशुपालक इन दिनों बड़ी संख्या में भेड़ लेकर यहां आये हुए हैं। भीड़ भाड़ से बचने के लिए नदी पर बने पुल और रेलवे लाइन के जरिए यह सभी भेंड़ जा रहे थे। ठीक उसी वक्त पूर्णिया से जयनगर जाने वाली जानकी एक्सप्रेश आ गयी और ये सभी भेड़ें ट्रेन की चपत में आ गयी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version