नीतीश कैबिनेट का विस्तार
KKN ब्यूरो। बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट का विस्तार कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोटे से सात नए विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में कुल 36 सदस्य हो गए हैं।
कैबिनेट विस्तार से ठीक पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा की ‘एक व्यक्ति, एक पद’ नीति के तहत यह फैसला लिया गया है। हालांकि, वे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे।
बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार का दौरा किया और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। इसी दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे और नड्डा से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ही कैबिनेट विस्तार का रास्ता साफ हुआ।
कैबिनेट विस्तार में भाजपा के सात विधायकों को जगह मिलने के बाद इसे BJP का बड़ा दांव माना जा रहा है। इससे बिहार सरकार में बीजेपी की भागीदारी और भी मजबूत हो गई है।
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा कि इसे चुनाव से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। यह विस्तार पहले से तय था और आज उसे पूरा किया गया है। उन्होंने राजद (RJD) पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेचैनी पर काबू रखना चाहिए।
कैबिनेट विस्तार के बाद बिहार सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या 36 हो गई है। यह विस्तार इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भाजपा को अधिक प्रतिनिधित्व देने का संकेत देता है।
सूत्रों के मुताबिक, नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा जल्द किया जाएगा। बिहार सरकार इस विस्तार के जरिए आगामी चुनावों से पहले प्रशासनिक कामकाज को और अधिक मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
राजद और कांग्रेस ने इस कैबिनेट विस्तार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह विस्तार BJP के इशारे पर किया गया है और इसका मकसद केवल चुनाव की राजनीति को साधना है।
बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस कैबिनेट विस्तार के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि नए मंत्रियों की भूमिका आने वाले दिनों में राजनीतिक समीकरण को कैसे प्रभावित करेगी।
बिहार में कैंसर के इलाज के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री… Read More
मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा किया है,… Read More
आजकल सोशल मीडिया पर Manifestation शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। इसका मतलब है Law… Read More
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री… Read More
भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के… Read More
तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष विजय ने 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनावों… Read More