Home Bihar Muzaffarpur पानापुर के भस्मी देवी मंदिर में उमड़ी आस्था की सैलाव

पानापुर के भस्मी देवी मंदिर में उमड़ी आस्था की सैलाव

मुजफ्फरपुर।  पानापुर के भस्मी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र के मौके पर आस्था का सैलाव उमड़ पड़ा है। श्रध्दालुओं ने इस मौके पर दो दिवसीय जन जागरण सह गुणगान यात्रा का आयोजन किया। श्रध्दालुओं ने डोली में सवार मां भस्मी देवी का दर्शन किया। आस्था की यह यात्रा भस्मी देवी मंदिर से शुरू होकर पानापुर शिव मंदिर, डोमिडीह, पिपराहां, खरिका होते हुए वापस देवी मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। इस जन जागरण यात्रा के दौरान भक्तो ने भजन गायकी का भरपुर लुफ्त उठाया। भजन गायक सोहन भाई अग्रवाल के भजन पर श्रद्धालु झूमते रहे। रास्ते में जगह-जगह यात्रा का ग्रामीणों ने पुरजोर स्वागत किया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version