Home Bihar Muzaffarpur ट्रेक्टर,थ्रेसर के साथ डेढ बीघा गेंहू का फसल राख

ट्रेक्टर,थ्रेसर के साथ डेढ बीघा गेंहू का फसल राख

​संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर: थाना क्षेत्र के तुरकी यादव टोला मे मंगलवार की दोपहर दौनी के दौरान आग लगने से अफरातफरी मच गयी.इस दौरान किसान नंदलाल राय के डेढ बीघा गेंहू का फसल जलकर राख हो गया.साथ ही शिवनाथ राय का ट्रेक्टर व दौनी करने वाला थ्रेसर मशीन भी जल कर बर्बाद हो गया.दौनी के दौरान थ्रेसर के छूरा से आग निकलने लगी.बाद मे स्थिति भयावह हो गया.स्थानिय लोगो के प्रयास से आग पर काबू पाया गया.बाद मे आग्निश्मन दस्ता भी पहुंच गया.पीड़ित ने घटना की सुचना अंचल व मीनापुर पुलिस को दे दी है.

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Exit mobile version