गुरूवार, फ़रवरी 19, 2026 1:23 पूर्वाह्न IST
होमBiharMuzaffarpurस्वदेशी शिक्षा से होगा बेहतर चरित्र का निर्माण

स्वदेशी शिक्षा से होगा बेहतर चरित्र का निर्माण

Published on

ऋषिकेश राज

ऋषिकेश राज

KKN डेस्क। जिस प्रकार संसाधन को तकनीक की मदद से उपयोग में लाया जाता हैं। ठीक उसी प्रकार मानव को शिक्षा प्रदान करके उसको वास्तविक दुनिया के लिए उपयोगी बनाया जा सकता है। क्योंकि, शिक्षा ही मनुष्य को व्यावहारिक, सामाजिक और नैतिकता जीवन को तरास कर उसको जीने के लायक बनाता है। दुनिया की अलग-अलग संस्कृतियों में शिक्षा ग्रहण करने का उद्देश्य अलग-अलग हो सकता हैं। कहीं व्यावसायिक शिक्षा पर बल दिया गया है, तो कहीं व्यावहारिक शिक्षा पर और कहीं सैन्य शिक्षा को महत्व दिया गया है। धार्मिक और सांस्कृतिक शिक्षा का अपना महत्व रहा है। परंतु हमारे देश में शिक्षा के इतिहास का अध्ययन करने पर यही प्रतीत होता है कि नैतिक शिक्षा पर विशेष बल देना ही हमारी परंपरा रही है। अन्य शैक्षणिक उद्देश्यों की पूर्ति को भी नैतिक शिक्षा के बाद का दर्जा प्राप्त था। परंतु सदियों तक गुलामी की जंजीर में बंधने का प्रतिकूल प्रभाव हमारी शिक्षा तंत्र पर भी पड़ा। धीरे-धीरे हम अपनी परंपरागत शैक्षणिक व्यवस्था की जगह विदेशी शैक्षणिक प्रणाली के आगोश मे समाते चले गये।

वर्तमान में पश्चात्य शिक्षा का सर्वाधिक प्रभाव हमारी शिक्षा पर देखने को मिलता है। वैश्वीकरण की दौड़ में यह कई तरह से हमारे लिए उपयोगी सिद्ध हो रहा है। परंतु, इसके कुछ नकारात्मक प्रभाव भी दिखने लगा है। पहले के जमाने में शिक्षा ग्रहण करने के बाद मनुष्य में नैतिक, चारित्रिक, सामाजिक, एवं भावनात्मक बोध का स्तर देखा जाता था। उसमें आज कमी देखने को मिल रहा है। मौजूदा दौर में शिक्षा देने वाले हो या शिक्षा ग्रहण करने वालें। नैतिक चेतना का तेजी से ह्रास हुआ है। कुल मिलाकर लोग व्यावहारिक कम और व्यावसायिक अधिक होने लगे हैं। लिहाजा, पश्चात्य शिक्षा की अमिट छाप स्पष्ट रूप से दिखई पड़ने लगा है। आजकल अभिभावक भी अपने बच्चों को विदेशी शिक्षा देकर खुद को गौरवान्वित महसूस करने लगें हैं। अक्सर ऐसे लोग अपनी परंपरागत शिक्षा प्रणाली को हीन दृष्टि से देखतें हैं। अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा आज हमारे समाज में समाजिक सम्मान का प्रतीक बन चुकीं है। हिन्दी या अन्य देशी विषयों की शिक्षा को उसके इर्द-गिर्द भी नहीं है।

पश्चात्य शिक्षा को ग्रहण करके जब हमारे बच्चे पश्चात्य संस्कृति के अनुरूप व्यवहार करने लगते हैं। आश्चर्य की बात है कि ऐसे बच्चो से अभिभावक अपनी संस्कृति और परंपरा की उम्मीद करते हैं। यदि बच्चे अपने बचपन से युवावस्था तक पाश्चात्य शिक्षा एवं संस्कृति से जुड़े रहेंगे तो जाहिर है उनका व्यवहार उसी के अनुरूप होगा। यदि उन्हें सामुहिक परिवार की परंपरा, हिन्दी एवं अन्य घरेलू भाषा, धार्मिक शिक्षा, नैतिक मूल्यों से दूर रखा जाएगा तो फिर आगे चलकर उन्हीं बच्चों में अपने परिवार से मोहभंग, विदेशी परंपरा अर्थात नशापान, नास्तिक विचारधारा, असामाजिकता एवं बनावटी दुनिया के प्रति आकर्षण देखने को मिलेगा ही। आज ऐसा ही दिख रहा है। पश्चात्य शिक्षा के प्रभाव से ही आज हमारे देश में घरेलू हिंसा, समाज में स्थापित मूल्यों के प्रति उदासीनता, जग कल्याण के बजाय निजी कल्याण पर विशेष बल के साथ-साथ, छल-प्रपंच की अधिकता, लूट, अपहरण, हत्या, बलात्कार, भ्रष्टाचार जैसे संगीन मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। यह चिंता की विषय है। इसलिए आज पुनः अपनी परंपरागत एवं संस्कृत शिक्षा की ओकर वापस रूख करने की जरूरत महसूस होने लगी है। समय रहते समजा गंभीर नहीं हुआ तो स्थिति और भी भयावह हो जायेगी और यह किसी के हित में नहीं होगा।   -यह लेखक का व्यक्तिगत विचार है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

More like this

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

Army Agniveer Vacancy 2026 आवेदन शुरू, आयु सीमा में एक वर्ष की छूट

Army Agniveer Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से शुरू...

BRABU मुजफ्फरपुर में छात्राओं की फीस माफ, SC/ST छात्रों को भी राहत

बाबासाहेब भीवराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी मुजफ्फरपुर (BRABU) ने छात्राओं के लिए बड़ी राहत की...

बिहार मौसम अपडेट : शुष्क रहेगा मौसम, सुबह-रात हल्की ठंड बरकरार

फरवरी का महीना आगे बढ़ने के साथ ही बिहार में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे...

बिहार के इंजीनियरिंग कॉलेजों को नहीं मिली NBA मान्यता, छात्रों के भविष्य पर असर

बिहार का एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज अभी तक NBA यानी National Board of Accreditation...

₹10,000 से कम में Samsung के दमदार स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ

अगर आप budget segment में Samsung का स्मार्टफोन खरीदने की planning कर रहे हैं,...

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना : महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल

Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana के तहत राज्य सरकार महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के...

आज का राशिफल, सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

Horoscope 10 February 2026 Aaj Ka Rashifal ग्रहों और नक्षत्रों की चाल के आधार...

Bank of Baroda Recruitment 2026 : बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सुनहरा मौका, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने...

Raxaul में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति, तीन श्रद्धालु घायल

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के Raxaul में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान रविवार...

परीक्षा पे चर्चा 2026 परीक्षा के तनाव पर पीएम मोदी करेंगे छात्रों से संवाद

Pariksha Pe Charcha 2026 एक बार फिर देशभर के छात्रों से जुड़ने जा रहा...

पटना समेत पूरे बिहार में न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना

बिहार में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। राज्य...

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

जानिए महाशिवरात्रि 2026 की सही तिथि, पूजा का समय और धार्मिक महत्व

हिंदू पंचांग के अनुसार महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को...

IAF Agniveervayu Recruitment 2027 : आज बंद होगी रजिस्ट्रेशन विंडो, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु के रूप में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं...