Home Bihar बिहार के कुशेश्वर स्थान और तारापुर में जदयू ने परचम लहराया

बिहार के कुशेश्वर स्थान और तारापुर में जदयू ने परचम लहराया

दिग्गज

चौथे स्थान पर कॉग्रेस

KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए कुशेश्वर स्थान और तारापुर की दोनो सीट जीत कर सत्तारुढ़ जदयू ने अपना जलबा दिखा दिया है। कुशेश्वर स्थान से जदयू के अमन भूषण हजारी और तारापुर से जदयू के राजीव कुमार सिंह चुनाव जीत गए है। दोनो सीट के लिए जदयू और राजद ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थीं।

कुशेश्वर स्थान

कुशेश्वर स्थान में जदयू के अमन भूषण हजारी ने राजद के गणेश भारती को 12,695 मतो से पराजित कर दिया है। यहां जदयू को कुल 59,887 मत मिले। जबकि, राजद को 47,192 मतो से संतोष करना पड़ा। राजद से अलग होकर चुनाव लड़ने उतरी कॉग्रेस के अतिरेक कुमार को 5,603 मतो से संतोष करना पड़ा। कॉग्रेस यहां चौथे स्थान की पार्टी बन गई है। तिसरे स्थान पर लोकजन शक्ति (रामविलाश) के अनु देवी को 5623 मत मिले। यहां 2,899 लोगो ने नोटा का बटन दवा कर अपने आक्रोश का इजहार कर दिया है। पोस्टल बैलेट पर गौर करें तो जदयू को 5 और राजद को 8 मत मिले। जबकि, कॉग्रेस को 1 और लोकजन शक्ति (रामविलाश) को 0 मत मिला है।

तारापुर

तारापुर से जदयू के राजीव कुमार सिंह ने राजद के अरुण कुमार को 3,852 मतो से पराजित कर दिया है। यहां जदयू को कुल 79,090 मत मिले। जबकि, राजद को 75,238 मत मिले। यहां भी कॉग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा 3,590 मत लेकर चौथे स्थान पर चले गए। जबकि, लोकजन शक्ति (रामविलाश) के कुमार चंदन को 5,364 मत मिले और वे तिसरे स्थान पर रहे। तारापुर के 2,569 लोगो ने नोटा को मत देकर उम्मीदवारो को नापंसद किया है। पोस्टल बैलेट की बात करें तो तारापुर में राजद को 93 और जदयू को 124 लोगो ने पसंद किया है। इसी प्रकार कॉग्रेस को 20 और लोकजन शक्ति (रामविलाश) को 14 मत मिले है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version