Home Bihar Jamui गरीब युवती से अंतरजातीय विवाह रचा कर विधायक ने पेश की मिशाल

गरीब युवती से अंतरजातीय विवाह रचा कर विधायक ने पेश की मिशाल

विधायक का यह साहसिक कदम बिहार में बना चर्चा का विषय

जमुई। बिहार के बाहुबली विधायक की चर्चा तो आप कई बार सुन चुकें हैं। आज हम आपको एक ऐसे विधायक से मिलाने जा रहें हैं, जो अपने दिलेरी के कारण चर्चा में हैं। दरअसल, बिहार में सिकंदरा के विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी ने अंतरजातीय विवाह रचाकर समाज के लिए बेजोर उदाहरण पेश करने जा रहें है। वह भी बेहद ही गरीब लड़की रश्मि के साथ। सगाई की रस्म, रिंग सिरोमनी के साथ पूरा हो चुका है।
विवाह का रस्म जुलाई माह में सात फेरो के साथ संपन्न होने वाली है। बहरहाल, विधायकजी के सगाई कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, शिक्षा मंत्री अशोक कुमार चौधरी के अलावा बड़ी संख्या में विभिन्न दलों के नेता गवाह बनने को मौजूद थे। सभी ने एक स्वर से सिकंदरा विधायक के इस फैसले का स्वागत किया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Exit mobile version