मुजफ्फरपुर। शराबबंदी को लेकर बिहार में बनाए गये मानव श्रृंखला का आज एक साल पूरा हो गया। इसके प्रथम वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर सरकारी अधिकारी का शराब के नशे में होना क्या संकेत देता है? जीहां, घटना मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट की है। यहां के अंचलाधिकारी निशिकांत को उत्पाद विभाग व पुलिस की टीम ने शनिवार रात शराब के नशे में उनके अलकापुरी स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। मौके से शराब की बोतल भी बरामद हुई है।
दरअसल, इन्हीं अधिकारियों की कूबत पर सूबे की सरकार राज्य में शरराबंदी का पुरजोर दावा करते हुए थकती नही है। यह महज एक घटना नही। बल्कि, बानगी है। बानगी, राज्य में जारी शराबबंदी के सच का और बानगी, लालफीताशाही के अंदरूनी हकीकत का भी। हालांकि, मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी की माने तो गायघाट सीओ के शराब के नशे में होने की अभी जांच चल रही है। पुष्टि हुआ तो इस मामले में सीओ पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
आपको बतातें चलें कि सीओ के शराब पीने की गुप्त सूचना पुलिस व उत्पाद विभाग को रात में ही मिल गई थी। इसके बाद वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। वहां से छापेमारी के लिए आनन-फानन में टीम गठित की गई। टीम का नेतृत्व उत्पाद अधीक्षक दीनबंधु कर रहे थे। छापेमारी को पहुंची पुलिस टीम को आवास में दाखिल होने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। रात करीब 10 बजे टीम को आवास में दाखिल होने में सफलता मिली। अंदर प्रवेश करने के बाद टीम ने ब्रेथ एनलाइजर से सीओ की जांच की। इसमें वे पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान सीओ और टीम में काफी देर तक बहस हुई। लिहाजा, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
This post was published on जनवरी 21, 2018 17:08
KKN न्यूज ब्यूरो। बिहार के राजगीर पुलिस अकादमी में शहीद स्मारक का निर्माण कार्य पूरा… Read More
संविधान सभा में दिए अपने आखिरी भाषण में बाबा साहेब डॉ. बीआर आंबेडकर ने कई… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 2023 का आगाज हो चुका है। वर्ष का पहला महीना जनवरी शुरू… Read More
गुलाम भारत की महत्वपूर्ण कहानी संक्षेप में...। ईस्ट इंडिया कंपनी के आने से लेकर भारत… Read More
KKN न्यूज ब्यूरो। कुछ साल पहले की बात है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो… Read More
कुढनी विधानसभा, मुजफ्फरपुर जिला में आता है। विधानसभा के उपचुनाव को लेकर यह इलाका बिहार… Read More