होमAgricultureलॉकडाउन में ऑनलाइन मिलेगी बिहार की शाही लीची

लॉकडाउन में ऑनलाइन मिलेगी बिहार की शाही लीची

Published on

बिहार सरकार तथा डाक विभाग की पहल के चलते लीची के शौकीन इस बार बाहर निकले बिना घर पर ही उत्तम गुणवत्ता वाली स्वादिष्ट एवं मौसमी ‘शाही लीची का आनंद उठा सकेंगे। पटना, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में लीची की ऑनलाइन बुकिंग की जाएगी और डाक विभाग  होम डिलीवरी के जरिये लोगों तक लीची पहुंचायेगा। महाडाकपाल अशोक कुमार ने मीडिया को बताया कि, डाक विभाग 24 घंटे में लीची की डिलीवरी सुनिश्चित करेगा। लेकिन, 2 किलोग्राम या उससे अधिक के ही ऑर्डर बुक किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि, अगर अच्छी प्रतिक्रिया मिली, तो इस सेवा को बिहार के सभी जिलों में मुहैया कराया जाएगा।

मुजफ्फरपुर की लीची है सबसे अनूठी

बिहार के मुजफ्फरपुर की विशेष शाही लीची अनूठी खुशबू तथा अत्यधिक रसीली होने के चलते लीची की और सभी किस्मों से अलग है। इसका बीज भी लीची की और सभी किस्मों के बीज से छोटा होता है। शाही लीची को 2 साल पहले ही जीआई टैग मिला था। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते बिहार सरकार तथा डाक विभाग ने साथ मिलकर इस बार लोगों के घरों तक शाही लीची पहुंचाने का जिम्मा उठाया है। जिला बागवानी अधिकारी अरुण कुमार ने मीडिया को बताया कि, 25 मई से लोग राज्य बागवानी विभाग की वेबसाइट horticulture.bihar.gov.in पर ऑर्डर दे सकेंगे।

किसानों को मुनाफे की उम्मीद

मुरौल फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी के सीईओ ने एक स्थानीय पत्रकार को बताया की, लीचियां पकने लगी हैं लेकिन, सामान्य से कम मांग चिंता का विषय था। लीची की खेती करने वालों को उम्मीद है कि, ऑनलाइन डिलिवरी की सुविधा के कारण अच्छे दिन वापस लाने में मदद मिलेगी। मुरौल फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी से करीब 750 किसान जुड़े हैं, जिनमें से 50 किसानों के पास शाही लीची के बागान हैं। उन्होंने कहा कि, किसान ऑनलाइन सुविधा के कारण नए बाजार से अच्छा मुनाफा कमाने की उम्मीद कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, लॉकडाउन के चलते लीची उगाने वालों को बाजार तक इसे ले जाने में परेशानी हो रही थी। इसके अलावा लेागों के घरों में ही रहने के चलते बाजार में भी पहले सी रौनक नहीं है और मांग भी कम है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

अरुणाचल में चीन की नई चाल? भारत की सैन्य तैयारी और शौर्य कमांडो का बड़ा खुलासा

क्या अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर चीन का दबाव बढ़ रहा है? क्या भारत...

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

क्या सच में जाएगी एमएलसी की कुर्सी, संविधान में क्या है प्रावधान

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता को लेकर अटकलबाजी आरंभ बिहार की राजनीति में...

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज अब भाजपा के साथ

सम्राट सरकार को समर्थन से बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण? बिहार विधान परिषद के चुनाव...

More like this

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन विस्फोट: 1 की मौत, 6 घायल; 4 मंजिला इमारत क्षतिग्रस्त

जांच के घेरे में निर्माण कार्य और आपात प्रतिक्रिया बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार, 2...

क्या सच में जाएगी एमएलसी की कुर्सी, संविधान में क्या है प्रावधान

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता को लेकर अटकलबाजी आरंभ बिहार की राजनीति में...

बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज अब भाजपा के साथ

सम्राट सरकार को समर्थन से बिहार में बदलेगा सियासी समीकरण? बिहार विधान परिषद के चुनाव...

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

बिहार में अर्नब का कितना असर? 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

जानिए तूफान की असली ताकत बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब अब बिहार में...

तिरहुत स्नातक में वंशीधर ब्रजवासी का दबदबा कायम, शिक्षक सीट पर नरेंद्र सिंह की वापसी

तिरहुत की दोनों एमएलसी सीटों पर बदला चुनावी इतिहास बिहार विधान परिषद के 2026 के...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

क्या शिक्षित समाज लोकतांत्रिक भागीदारी से दूर हो रहा है?

बिहार एमएलसी चुनाव: आंकड़ों ने खड़े किए गंभीर सवाल लेखक: मितेश झा जब समाज का शिक्षित...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

क्या महवल से बदलेगी उत्तर बिहार की तस्वीर, 2,100 रोजगार का दावा कितना बड़ा?

मुजफ्फरपुर का लेदर पार्क 15 अक्टूबर 2026 को मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल में...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...