Home Accident रहस्यमयी आग से ट्रेन की बोगियां जली

रहस्यमयी आग से ट्रेन की बोगियां जली

पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन की चार बोगियां खाक

बिहार। बिहार के मोकामा में शंटिंग लाइन पड़ खड़ी पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में अचानक भीषण आग लग गई। घटना मंगलवार देर रात की है। ट्रेन की चार बोगियों में आग लगने से हड़कंप मच गया। हालांकि ट्रेन मोकामा स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर चार पर शंटिंग में खड़ी थी।

https://youtu.be/14Irjby80Fs

उसमें एक भी यात्री सवार नहीं थे। जानकारी के मुताबिक शुरुआती दौर में आग ट्रेन की एक ही बोगी में लगी थी, लेकिन यह चार बोगियों और फिर यूनिट इंजन तक भी जा पहुंची। अगलगी के काफी देर तक दमकल दस्ता मौके पर नहीं पहुंचा। यह ट्रेन बुधवार की सुबह पटना के लिए रवाना होती है। शुरूआती जांच से पता चला है कि किसी शरारती तत्व ने ट्रेन में आग लगा दी है। हालांकि, पूरी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version