Accident

ईरान व इराक में भूकंप से हुई जबरदस्त तबाही

Published by

अब तक 210 लोगों की मौत, 1700 से ज्यादा घायल

ईरान भूकंप। ईरान-इराक सीमा के पास आए शक्तिशाली भूकंप से जबरदस्त तबाही की खबर हैं। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप से अब तक 210 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार राहत और बचाव कार्य जारी है और मलबे में और कई लोगों के दबे होने की आशंका है। ईरान डिजास्टर मैनेजमेंट ऑर्गेनाइजेशन ने बताया कि इस हादसे में 1700 से ज्यादा लोग घायल हैं। भूकंप रविवार रात 9.18 मिनट पर आया जिसकी गहराई 15 मील बताई जा रही है।
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि भूकंप का केंद्र इराक़ी कस्बे हलब्जा से दक्षिण-पश्चिम में 32 किलोमीटर दूर स्थित था। ईरानी टीवी मीडिया के मुताबिक, भूकंप से ईरान के कई स्थानों पर बिजली भी बाधित हुई है, जिससे राहत एवं बचाव कार्यों में दिक्कत आ रही है। कुर्दिश टीवी का कहना है कि इराकी कुर्दिस्तान में कई लोग भूकंप की वजह से अपने घरों को छोड़कर जान बचाकर भाग गए हैं। हालांकि अभी वहां से जानमाल के नुकसान की कोई ख़बर नहीं मिली है। पांच साल पहले भी ईरान-इराक में दो बड़े भयानक भूकंप आए थे जिसमें सैंकड़ों लोगों की जान गई थी। अगस्त 2012 में भी ईरान के उत्तर-पश्चिमी इलाके में भूकंपों के दो जबर्दस्त झटको में करीब 250 लोग मारे गए और 1300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Share
Published by

Recent Posts

  • Entertainment

बंद होने जा रहा है ‘बड़े अच्छे लगते हैं – नया सीजन’, जानिए कब आएगा आखिरी एपिसोड

सोनी टीवी का चर्चित शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं – नया सीजन’ समय से पहले… Read More

अगस्त 22, 2025 3:29 अपराह्न IST
  • Education & Jobs

UGC ने बढ़ाई ODL और Online Courses में एडमिशन की अंतिम तारीख

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने छात्रों को राहत देते हुए ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और… Read More

अगस्त 22, 2025 3:15 अपराह्न IST
  • Politics

बिहार चुनाव 2025: जन सुराज किसका खेलेगा खेल, NDA या महागठबंधन?

KKN ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA बनाम महागठबंधन की जंग, जन सुराज का… Read More

अगस्त 22, 2025 3:12 अपराह्न IST
  • Bihar

PM Modi Bihar Visit LIVE: गयाजी से बेगूसराय तक, विकास परियोजनाओं और राजनीतिक संदेशों का दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने बिहार दौरे पर गयाजी और बेगूसराय पहुंचे। इस दौरान… Read More

अगस्त 22, 2025 3:03 अपराह्न IST
  • Science & Tech

OpenAI India Office: दिल्ली में खुलेगा पहला दफ्तर

ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने भारत में अपना पहला दफ्तर खोलने का ऐलान कर… Read More

अगस्त 22, 2025 2:48 अपराह्न IST
  • Bihar

उजियारपुर में बाइक सवार बदमाशों ने Vikram Giri की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात हुई। सातनपुर गांव… Read More

अगस्त 22, 2025 1:29 अपराह्न IST