Home Accident सिमरिया घाट पर भगदड़, तीन की मौत

सिमरिया घाट पर भगदड़, तीन की मौत

बेगुसराय। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर पूजा अर्चना करके गंगा स्नान किया। वहीं बिहार के बेगुसराय में इस दौरान भगदड़ मच गई। जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं। घटना होते ही वहां अफरातफरी मच गई।
भगदड़ के बाद लोगों ने खुद ही बचाव कार्य शुरु कर दिया। इस दौरान महिलाएं और बच्चे सहम गए। मरने वालों में तीनो ही महिलाएं है। एक महिला नालंदा जिले के सुंदरपुर गांव की 70 वर्षीया कंचन देवी बताई जा रही है। वही, सीतामढ़ी जिले के माधोपुर के 70 वर्षीया त्रिवेणी देवी और दरभंगा के तेघराही गांव निवासी 80 वर्षीया शकुंती देवी हैं। बतातें चलें कि पूरे बिहार में गंगा घाटों पर कार्तिक पुर्णिमा के मौके पर लाखों श्रद्धालु स्नान के लिए इकट्ठा होते हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version