Home Accident अहियापुर का राहुल हांगकांग जा रही जहाज हादसे में लापता

अहियापुर का राहुल हांगकांग जा रही जहाज हादसे में लापता

मुजफ्फरपुर। हांगकांग की ऋद्धि शिपिंग कंपनी का एमरॉल्ड स्टार मालवाहक पोत फिलीपिंस तट से कुछ ही दूरी पर प्रशांत महासागर में डूब गया है। इसके लापता चालक दल के सदस्यों में अहियापुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी राहुल कुमार भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलने पर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी से लेकर राहुल के ससुराल हरसिद्धि के बरमसवा गांव में चार दिन से चूल्हा नहीं जला है। घर व ससुराल में कोहराम मचा है। पिता कृष्णदेव राय ने बताया कि उन्हें दो बेटे व चार बेटियां हैं। वह 27 फरवरी को चेन्नई बंदरगाह से हांगकांग की ऋद्धि शिपिंग कंपनी के एमरॉल्ड स्टार मालवाहक जहाज से जुड़ा था। 13 अक्टूबर को बंदरगाह के एक मैनेजर ने उन्हें हादसे की सूचना दी।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version