Home Accident पैसेंजर ट्रेन पर गिरा बिजली का तार

पैसेंजर ट्रेन पर गिरा बिजली का तार

पूजा श्रीवास्तव
जहानाबाद। पटना गया रेलखंड पर आज एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, ओवरहेड वायर टूट कर पैसेंजर ट्रेन पर आ गिरा। इससे थोड़ी देर के लिए अफरातफरी भी मची। किंतु, किसी को कोई नुकसान नही हुआ। घटना के बाद इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। इलेक्ट्रिक वायर टूटने की सूचना मिलते ही ट्रेन पर सवार यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदकर किनारे भागने लगे।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम 53213 अप पटना गया पैसेंजर ट्रेन जहानाबाद स्टेशन पर प्रवेश करने वाली थी। स्टेशन से सौ मीटर पहले कनौदी गुमटी के समीप अचानक ओवरहेड तार टूट गया। तार टूटने की सूचना मिलते ही टीआरडी डिपार्टमेंट ने बिजली की आपूर्ति बंद कर दी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत या जख्मी होने की सूचना नहीं है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version