Home Accident आगरा में शहर के बीचोबीच विस्फोट, दो की मौत

आगरा में शहर के बीचोबीच विस्फोट, दो की मौत

उत्तर प्रदेश। आगरा में धाकरान चौराहे पर बम फट जाने दो लोगों के चिथड़े उड़ गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि एक के शरीर के टुकड़े 70 फिट दूरी तक जा गिरे। वहीं घटना के दौरान आसपास खड़े कई लोग जख्मी हो गए है। बम फटते ही इलाके में भगदड़ मच गई। डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई है।
घटना आज शाम करीब सवा चार बजे की है। बताया जा रहा है कि दो युवक एक्टिवा से कलक्ट्रेट की तरफ से भगवान टाकीज की ओर आ रहे थे। धाकरान चौराहा स्थित रावली महादेव मिल्क एंड स्वीट्स के सामने पहुंचते ही एक्टिवा में जोर का धमाका हुआ। उस पर बैठे दोनों युवकों के चिथड़े उड़ गए। मास के टुकड़े तकरीबन 70 फिट दूरी तक जा गिरे। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि वहां से गुजर रहे वाहनों के चालकों ने गाड़ियां जहां की तहां रोक दीं। सड़क पर ट्रैफिक थम गया। थोड़ी देर में ही वहां भारी भीड़ इखट्ठा हो गई। सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम पहुंच गई। जांच में पता चला कि दोनों युवक बल्क में दीवाली का पटाखा ले जा रहे थे। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मौके से मिले आधार कार्ड पर एक की पहचान अजय कुमार निजवानी, आवास विकास कॉलोनी के रूप में हो गई है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version