Home Accident मीनापुर में रफ्तार के कहर की शिकार बनी महिला

मीनापुर में रफ्तार के कहर की शिकार बनी महिला

मुजफ्फरपुर। मीनापुर के धरमपुर पेट्रौल पंप के समीप मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी एनएच-77 मंगलवार को ऑटो -पिकअप में टक्कर हो गयी। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। वहीं पांच यात्री घायल हो गये। मृतक महिला की पहचान शफिना खातून के रूप में हो गयी है।

वही, घायल हुए सभी अन्य पांचो का इलाज मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। घायल की पहचान बुधन राय, सती देवी, मो इरशाद आलम, रिजवाना खातून और मुंद्रिका राय के रूप में हो गयी है। इस बीच स्थानीय प्रशासन ने मृतक के परिजन को चार लाख रुपये का मुआवजा देकर दुर्घटनाग्रस्त ऑटोरिक्सा को जब्त कर लिया है। जबकि, पीकअप का चालक अपने पीकअप सहित भागने में सफल हो गया।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version