Home Accident फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग

फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग

धमाकों से दहला इंडस्ट्रियल एरिया

वैशाली। वैशाली औद्योगिक क्षेत्र के एक फर्नीचर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फैक्ट्री का नाम ओम साईं फर्नीचर है। आग लगने के वक्त फैक्ट्री के अंदर 100 से ज्यादा लोग मौजूद थे। मौके पर पहुंची वैशाली दमकल की गाड़ियों से आग पर काबू पाना संभव नहीं हो पा रहा था। इसके बाद पटना से भी 4 दमकल की गाड़ियां भेजी गईं। घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग फैलने के बाद औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के प्रयास से आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन फैक्ट्री में रखे सिलिंडर फटने शुरू हो गए और लोगों को वहां से भागना पड़ा। आग इतनी तेजी से लगातार बढ़ रही है कि पास के दो और कंपनियों में भी आग पहुंच गई। पास के राकेश मसाला कंपनी भी आग की चपेट में आ गई है। आग की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस पूरी घटना में अरबों रुपये के नुकसान होने की आशंका है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version