Home Accident मीनापुर में ठनका गिरने से एक दर्जन झुलसे

मीनापुर में ठनका गिरने से एक दर्जन झुलसे

KKN Live का न्यूज एप गूगल प्लेस्टोर पर उपलब्ध है…

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिला अन्तर्गत सिवाईपट्टी थाना के मंगेया में मंगलवार की दोपहर बाद ठनका की चपेट में आने से 12 से अधिक मजदूर बूरी तरीके से झुलस गए। यह सभी मजूदर मंगेया चौड़ में गेंहू काट रहे थे। स्थानीय लोगो ने सभी जख्मी को आनन फानन में इलाज के लिए मीनापुर अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को एसकेएमसीएच में भर्ती करा दिया गया है। घटना, दोपहर करीब चार बजे की है।

ठनका की चपेट में आकर झुलसने वालो में सुरजन पकड़ी गांव के चन्देश्वर राय, शांति देवी, प्रमोद राय, अमन राय, मंगेया गांव के कैलाश राम, बनारसी देवी, प्रभा देवी, शंकर राम, मुकेश राम, धरमपुर गांव के प्रियंका कुमारी और मंगरू भगत शामिल है। पैक्स अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि ये सभी लोग मंगेया में गेंहू काट रहे थे। तभी अचानक मौसम बदला और गरज के साथ बारिश होने लगा। बचने के लिए ये सभी मजदूर समीप के बिषहर स्थान पर एक पेंड की छाव में जाकर छिप गये। ठनका गिरने से विषहर स्थान पर बना गह्वर भी फट गया और पेंड़ भी बूरी तरीके से झुलस गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version