शनिवार, फ़रवरी 21, 2026 10:29 पूर्वाह्न IST
होमKKN Specialइंसानियत की मिशाल बना पुलिस इंस्पेक्टर

इंसानियत की मिशाल बना पुलिस इंस्पेक्टर

Published on

मुर्दाघर की जगह अस्पताल भेज कर बचाई जिन्दगी

पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार…। राजू के परिवार के लिए किसी फ़रिश्ते से कम नहीं हैं। पुलिस के अन्य अधिकारी जिस राजू को मरा हुआ मान कर मुर्दाघर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उसी राजू के जिश्म में बची सांस की अंतिम डोर को इंसपेक्टर संजय ने दूर से ही पहचान लिया और मुर्दाघर की जगह उसे अस्पताल ले जाकर, राजू की जिन्दगी बचा ली।
हुआ ये कि शनिवार की शाम संजय रोज की तरह बाड़ा हिंदू राव पुलिस थाने में बैठे थे। शाम छह बजे के लगभग पीसीआर से एक फ़ोन आया। पता चला कि उनके इलाके में 21 साल का एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। संजय ने फ़ौरन वहां कुछ पुलिसकर्मियों और एंबुलेंस को भेजा। थोड़ी देर बाद फिर फ़ोन आया कि युवक मर चुका है और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए मुर्दाघर ले जाया जा रहा है।

आनन फानन में इंसपेक्टर संजय खुद घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि एक दुबला-पतला शख़्स बेडशीट को अपने गले से लपेटे पंखे से लटका हुआ है। संजय ने देखा कि लड़के का पांव ज़मीन को छू रहा था। ट्रेनिंग के दौरान मिली सीख के आधार पर संजय को लगा कि अभी वह मरा नहीं है। उसे पंखे से उतरवाया और उसके गले से फंदा खोला तो पता चला कि नब्ज़ चल रही थी…बहुत धीरे-धीरे।
इंसपेक्टर ने युवक को तुंरत पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। सात बजे तक राजू डॉक्टरों की देखरेख में था और आठ बजे के लगभग अस्पताल में फ़ोन करने पर चिकित्सको ने बताया कि राजू खतरे से बाहर है। डॉक्टरों का कहना था कि अगर उसे जल्दी अस्पताल न लाया जाता तो वो निश्चित तौर पर वह मर जाता। एक दिन तक अस्पताल में रहने के बाद राजू घर लौट आया है। राजू के परिवार वालो का कहना है कि अगर इसंपेक्टर संजय ने सही वक़्त पर सही फ़ैसला न किया होता तो, राजू को मुर्दाघर के कपड़े में लपेटकर रात भर फ़्रीजर में रखा जाता जहां उसका मरना तय था। इंसपेक्टर संजय इस बात से इत्तेफ़ाक रखते हैं कि लोगों के मन में आमतौर पर पुलिस की नकारात्मक छवि होती है। उन्होंने कहा पुलिस की नौकरी में लोगों की मदद करने के कई मौके आते हैं। मुझे ख़ुशी है कि मुझे किसी की ज़िंदगी बचाने का मौका मिला।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

India-US Trade Deal से खतरे में MSP? | किसानों की नई चिंता का पूरा सच

देश में खामोशी है… लेकिन खेतों में बेचैनी। भारत-अमेरिका के नए ट्रेड फ्रेमवर्क के...

क्या पाकिस्तान टूटने जा रहा है? बलुचिस्तान में खुली बगावत, कहा गिरे सेना के ठिकाने

क्या पाकिस्तान की नींव में ऐसी दरार पड़ चुकी है, जिसे अब जोड़ा नहीं...

महिला रोजगार योजना बिहार : होली के बाद दूसरी किस्त के रूप में 20 हजार रुपये जारी होंगे

Mahila Rojgar Yojana Bihar के तहत राज्य सरकार ने दूसरी किस्त जारी करने की...

More like this

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...

गुमनाम हकीकत” – संपूर्ण पुस्तक समीक्षा

KKN ब्यूरो। "गुमनाम हकीकत: अ फॉरगॉट्न हिस्ट्री" कौशलेंद्र झा द्वारा लिखी गई एक अतुलनीय...

सौ साल के राम सुतार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया

प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार को शुक्रवार को महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।...

पुणे के शनिवार वाडा में मुस्लिम महिलाओं द्वारा नमाज पढ़ने पर हुआ विवाद

महाराष्ट्र के पुणे शहर स्थित ऐतिहासिक शनीवार वाडा में एक वीडियो के वायरल होने...

प्रियांशु उर्फ बाबू छेत्री की हत्या: ‘झुंड’ फिल्म के अभिनेता का दर्दनाक अंत

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है, जिसमें एक युवा अभिनेता...

चंद्रपुर में NEET टॉपर ने की आत्महत्या, 99.99 पर्सेंटाइल लाने के बावजूद तनाव में थे छात्र

महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है।...

Bombay High Court को मिली बम की धमकी, खाली कराया गया परिसर

दिल्ली हाईकोर्ट के बाद अब Bombay High Court को बम से उड़ाने की धमकी...

नासिक में अंतिम संस्कार से पहले हिलने-डुलने लगा युवक, परिजन और डॉक्टर्स हैरान

महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने हर किसी को...

भारत में पहली Tesla की डिलीवरी, महाराष्ट्र मंत्री प्रताप सरनाइक बने पहले ग्राहक

भारत में Tesla की पहली कार की डिलीवरी शुक्रवार को मुंबई के बांद्रा कुर्ला...

सुहाना खान जमीन विवाद: आखिर क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान इन दिनों एक जमीन सौदे को...

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मनोज जरांगे पाटिल को सुनाई कड़ी फटकार, कहा- 3 बजे तक खाली हो आजाद मैदान

मराठा आरक्षण आंदोलन को लेकर चल रहे विवाद पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने सख्त...

हाई कोर्ट के आदेश के बाद भी मनोज जरांगे ने आजाद मैदान खाली करने से किया इनकार

मराठा आरक्षण आंदोलन ने मुंबई में तनाव बढ़ा दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे...