शुक्रवार, फ़रवरी 27, 2026 12:43 पूर्वाह्न IST
होमEntertainmentना उम्र की सीमा हो और नाहो जन्म का कोई बंधन...

ना उम्र की सीमा हो और नाहो जन्म का कोई बंधन…

Published on

52 की उम्र में 26 की लड़की से शादी करेंगे मिलिंद

बॉलीवुड। कहतें हैं कि ‘न उम्र की सीमा हो न हो, जन्मो का कोई बंधन… जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन…।’ बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने इस खुबशूरत पक्ति को सच कर दिया है। मिलिंद जल्द ही शादी करने वाले हैं। वह भी अपने उम्र से करीब आधी उम्र की एक हसीना से। दरअसल, मिलिंद की उम्र करीब 52 साल है। वहीं उनकी प्रेमिका अंकिता अभी सिर्फ 26 साल की हैं। यानी मिलिंद से अंकिता ठीक 26 साल छोटी हैं।
एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के मुताबिक मिलिंद साल 2018 में शादी करने की तैयारी कर रहें हैं। मिलिंद पिछले लंबे वक्त से अंकिता को डेट कर रहे हैं और अब उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया है। खबरों के मुताबिक मिलिंद हाल ही में अकिंता के भतीजे के बर्थडे में उनके घर गुवहाटी गए थे। जहां उन्होंने अंकिता के घरवालों से मुलाकात की थी और शादी के बार में बात की थी। बताया जा रहा है मिलिंद की उम्र की वजह से पहले परिवार वाले दोनों की शादी के लिए तैयार नहीं थे उनका कहना था अंकिता, मिलिंद से काफी छोटी हैं। लेकिन मिलिंद के समझाने के बाद आखिरकार घरवाले मान गए और शादी को मंजूर दे दी।
बतातें चलें कि यह मिलिंद की दूसरी शादी होगी। इससे पहले वो 2006 में एक्ट्रेस मिलिन जैम्पेनोई से शादी कर चुके हैं। लेकिन दोनों तीन साल बाद अलग हो गए। दोनों के बीच तलाक हो गया था। इससे पहले मिलिंद सोमन ने 4 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन भी अंकिता के साथ ही मनाया था। अपने बर्थडे के मौके पर वो अपने दोस्तों और अंकिता के साथ ट्रेकिंग पर गए थे, जहां उन्होंने बर्थडे सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज भी मिलिंद ने अपने इंस्टा अकाउंट पर भी शेयर की थीं।

अपनी फिटनेस के लिए मशहूर मिलिंद 50 साल की उम्र में आयरन मैन का खि‍ताब जीत चुके हैं और आज भी लड़कियों की धड़कन बढ़ा देते हैं। मिलिंद, अंकिता के साथ रिश्तों को लेकर पहले भी ट्रोल किए जा चुके हैं। लेकिन उन्हें इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ा। अंकिता के साथ मिलिंद अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। वह कई बार सरेआम अंकिता के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं। अंकिता असम की रहने वाली हैं और फिलहाल दिल्‍ली में रहती हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

चुम्बी वैली: नक्शे की वह कील, जो कर रही है… खतरे की ओर इशारा

भारत-चीन-भूटान सीमा पर स्थित चुम्बी वैली आखिर इतनी संवेदनशील क्यों है? 2017 के डोकलाम...

INDIA गठबंधन में ‘साइलेंट क्राइसिस? 2026 से पहले बदलते सियासी समीकरण क्या है

KKN ब्यूरो। भारत की राजनीति एक बार फिर संक्रमण काल में है। लोकसभा चुनाव 2024...

जातीय जनगणना: क्या आंकड़ों से बनेगी नीति या फूटेगी राजनीति?

क्या भारत अपनी असली सामाजिक तस्वीर देखने के लिए तैयार है? अगर हर जाति...

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

More like this

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

अरिजीत सिंह से मुलाकात के बाद अटकलों पर बोले आमिर खान, रिटायरमेंट को लेकर किया बड़ा खुलासा

प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के कुछ दिनों बाद Arijit Singh से मिलने...

सैयारा की सिनेमाघरों में धमाकेदार वापसी : वैलेंटाइन डे से पहले फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

भारतीय सिनेमा के लिए पिछला साल रोमांस और भावनाओं से भरा रहा था। साल...

Mardaani 3 vs Mardaani 2 : बॉक्स ऑफिस पर धीमी पड़ी रफ्तार

रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 इस समय बॉक्स ऑफिस पर अहम...

एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की शादी की अफवाहें तेज

टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री Jennifer Winget एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को...

Border 2 Box Office Update : तीन दिन में 100 करोड़ पार, गणतंत्र दिवस पर कमाई और बढ़ने की उम्मीद

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 ने...

Mardaani 3 : शिवानी शिवाजी रॉय बनकर लौट रहीं Rani Mukerji, OTT रिलीज को लेकर अपडेट

Rani Mukerji एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापसी कर रही...

स्टार प्लस के शो अनुपमा में आएगा बड़ा मोड़ : सोशल मीडिया से पलटेगा खेल, अनुपमा को मिलेगी नई ताकत

स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स में कहानी नया मोड़...

Border 2 Update : वरुण धवन की आलोचना पर सुनील शेट्टी का जवाब

फिल्म Border 2 को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। यह...

Netflix पर आज ट्रेंड कर रहीं टॉप फिल्में, De De Pyaar De 2 बनी नंबर वन

शनिवार को Netflix पर देशभर में फिल्मों की जबरदस्त viewing देखने को मिली। अलग-अलग...

3 इडियट्स से मिली सीख : आमिर खान अब फिल्मों के टाइटल हिंदी में क्यों रखते हैं

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता Aamir Khan अपनी फिल्मों को लेकर बेहद सोच समझकर फैसले...

कैसे कभी खुशी कभी गम फिल्म का बोले चूड़ियां गाने ने पूरी फिल्म का Budget पार कर दिया

करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म कभी खुशी कभी गम आज भी दर्शकों...

Karan Johar ने Netflix पर Haq देखने के बाद जताए गहरे भाव

फिल्ममेकर Karan Johar ने Netflix पर फिल्म Haq देखने के बाद एक भावुक पोस्ट...

नुपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने क्रिश्चियन रीति से बंधें शादी के बंधन में

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन ने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत...

‘ओ रोमियो’ का टीजर रिलीज, शाहिद कपूर के एक्शन अवतार ने बढ़ाई उत्सुकता

शाहिद कपूर की आगामी फिल्म ओ रोमियो का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया...