होमBiharBhabhuaबच्चे के पेट में बच्चा, अचम्भे में डॉक्टर

बच्चे के पेट में बच्चा, अचम्भे में डॉक्टर

Published on

तीन माह के बच्चे के पेट से निकला दूसरा बच्चा

बिहार। तीन महीने के बच्चा के पेट से निकला दूसरा बच्चा। वह भी नर बच्चे के पेट से। जीहां, यह महज एक काल्पनिक सोच नही बल्कि हकीकत है। खबर ऐसा कि खुद डॉक्टर में हैरत में पड़ गये।
दरअसल अभी तक हम सभी महिलाओं के पेट में भ्रूण पलने की बाते ही सुनते आए है। पर, यदि भ्रूण किसी पुरुष के पेट में पल रहा हो। यह बात हजम करना मुश्किल हो जाता है। मगर यह बात वाराणसी में सच साबित हुइ है। पुरुष के पेट में भ्रूण मिला है। वह भी 3 महीने के छोटे से बच्चे के पेट में, जिसे बीएचयू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बाहर निकाल दिया है। फिलहाल, बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है।
जानकारी के मुताबिक बिहार के भभुआ जिले के चंद्रौली गांव निवासी सत्येंद्र यादव और उनकी पत्नी रंजूबाला बक्सर में रहते हैं। इनके घर में शादी के चार साल बाद एक बेटे का जन्म हुआ। बेटा मिलने की खुशी उस वक्त चिंता में बदल गई जब उसके पेट के बाईं तरफ कुछ दिन बाद एक गोला नजर आने लगा। पटना समेत कई अस्पतालों में इस मासूम बच्चे का इलाज हुआ। बावजूद इसके बीमारी ठीक होने की जगह, गोला का आकार धीरे धीरे और बढ़ता ही रहा।
डाक्टरों ने कहा कि बच्चे की किडनी खराब है इसलिए यूरीन ठीक से न होने के कारण बच्चे का पेट फूल गया है। डॉक्टर बच्चे के किडनी का ऑपरेशन कराने की सलाह दी। इस बीच बच्चे के पिता सत्येंद्र यादव के दिमाग में बीएचयू का ख्याल आया और वो इस बच्चे को लेकर वहां पहुंच गये। बीएचयू के बाल शल्य विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो एसपी शर्मा, डॉ सरिता चौधरी समेत पूरी टीम बच्चे को देखकर सकते में थी। डाक्टरों की टीम किडनी बचाने के लिए ऑपरेशन में जुट गई लेकिन ऑपरेशन के बाद जो परिणाम सामने आया, उसने डाक्टरों को चौंका कर रख दिया।
ऑपरेशन के दौरान तीन महीने के बच्चे के पेट से अविकसित भ्रूण निकला। इस समस्या को मेडिकल की भाषा में फीट्स इन फिटू कहा जाता है। डाक्टरों के मुताबिक पूरे विश्व में इस तरह के करीब दो सौ मामले अभी तक सामने आ चुकें हैं। बीएचयू में इस तरह का ये तीसरा मामला है। हालांकि, किसी लड़के के पेट में भ्रूण मिलने का यह पहला मामला बताया जा रहा है। फिलहाल ऑपरेशन के बाद बच्चे की स्थिति में सुधार है। उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

भारतीय शिक्षा व्यवस्था के बारे में चौकाने वाला खुलाशा, क्या हर गांव में था स्कूल?

आज भी उपलब्ध है थॉमस मुनरो और विलियम एडम की रिपोर्ट KKN ब्यूरो। ब्रिटिश शासन...

बांकीपुर उपचुनाव: क्या बीजेपी का अभेद्य किला दरकेगा या बदलेगी बिहार की राजनीति?

KKN ब्यूरो। पटना का बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र केवल एक सीट नहीं है। यह बिहार...

मोहम्मद रफी के आखरी अल्फाज- तो, मैं चलूं….

महान पार्श्व गायक मो. रफी आज हमारे बीच भले नही हो, किंतु, उन्हें भूलना...

More like this

खराब lifestyle बना फैटी लिवर की बड़ी वजह, जानिए क्या न खाएं

आज के समय में फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले...

8 घंटे की नींद के बाद भी थकान क्यों रहती है

कई लोग मानते हैं कि आठ घंटे की नींद पर्याप्त होती है। इसके बावजूद...

हार्ट अटैक के दौरान घर में अकेले हों तो क्या करें, जानिए विशेषज्ञ की सलाह

भारत में हार्ट अटैक के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। डॉक्टरों...

प्रोटीन की कमी से कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं

आजकल वजन घटाने, फिटनेस और हार्मोन बैलेंस को लेकर लोग अपनी डाइट में कई...

सेब के छिलके से मिलेगा नेचुरल ग्लो, महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं

खूबसूरत और हेल्दी त्वचा पाने के लिए लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का...

बाजार में बिक रहे नकली चावल से रहें सावधान, बढ़ती मिलावट से लोगों की सेहत पर बढ़ रहा खतरा

आज के समय में food adulteration एक गंभीर समस्या बन चुकी है। लगभग हर...

सर्दियों में पानी कम पीना बन सकता है बड़ा health risk, किडनी से लेकर दिमाग तक पड़ता है असर

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही शरीर में पानी की कमी से जुड़े स्वास्थ्य...

प्रेमानंद महाराज : आखिर हमारे मन को कौन करता है कंट्रोल

दैनिक जीवन में अक्सर लोगों को यह महसूस होता है कि उनका मन उनके...

रोज का पानी बनाइए सेहत का पावरहाउस, न्यूट्रिशनिस्ट की आसान सलाह

आजकल लोग हेल्दी रहने के लिए महंगे detox drinks, supplements और superfoods की तलाश...

सर्दियों में गुड़ का काढ़ा : इम्युनिटी बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने का घरेलू तरीका

सर्दियों के मौसम में शरीर को अतिरिक्त गर्माहट, मजबूत इम्युनिटी और बेहतर पाचन की...

जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे

सर्दियों के मौसम में मूंगफली सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले स्नैक्स में शामिल...

सर्दियों में हाथों की देखभाल : रूखे और फटे हाथों से बचने के आसान उपाय

सर्दियों का मौसम भले ही लोगों को पसंद आता हो, लेकिन यह स्किन के...

सरकारी अस्पतालों को बड़ी राहत, 5006 एएनएम की तैनाती की तैयारी पूरी

बिहार के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है।...

सर्दियों में फटे होंठ सेहत का संकेत भी हो सकते हैं

सर्दियों में फटे होंठ एक आम समस्या मानी जाती है। अधिकतर लोग इसे ठंडी...

डैंड्रफ से राहत पाने का आसान घरेलू उपाय, नारियल तेल और नींबू का कमाल

डैंड्रफ यानी रूसी एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। यह समस्या उम्र...