होमSocietyआवास सहायक पर रिश्वत लेने का मुखिया ने लगाया आरोप

आवास सहायक पर रिश्वत लेने का मुखिया ने लगाया आरोप

Published on

मीनापुर में मामले का खुलासा होते ही सकते में पूरा विभाग
बीडीओ ने दी जांच का आदेश, सहायक ने किया इनकार

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड के चतुरसी पंचायत में कार्यरत आवास सहायक पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभुको से रिश्वत लेने का मामला प्रकाश में आया है। यह खुलासा कोई और नहीं, बल्कि, पंचायत के मुखिया महानंद राय ने किया है। मुखिया की ओर से आवास सहायक पर रिश्वत वसूलने के आरोप को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ संजय कुमार सिन्हा ने जांच का आदेश दिया है।
इससे पहले शनिवार को मुखिया महानंद राय ने बीडीओ को पत्र लिख कर आवास सहायक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने अपने पत्र में आधा दर्जन लाभुकों का नाम भी बीडीओ को दिया है। मुखिया ने अधिकारी को बताया कि आवास सहायक ने इसके अतिरिक्त भी कई अन्य लाभुकों से वसूली की है। दूसरी ओर आवास सहायक ज्ञानदीप कुमार ने आरोप को निराधार बतातें हुए किसी भी प्रकार के अवैध वसूली से इनकार किया है। दूसरी ओर आवास पर्यवेक्षक शशिकांत कुमार ने आवास सहायक द्वारा रिश्वत वसूले जाने पर अनभिज्ञता प्रकट करते हुए अपने स्तर से इसकी जांच करने की बात कही है।
इन लोगों से ली गई है रिश्वत
मुखिया महानंद राय ने जिन लाभुकों से रिश्वत मांगने का खुलासा किया है। उनमें, दिव्यांग नंद साह से चार हजार रुपये, जोहरा खातून से तीन हजार रुपये, बबलू साह ने एक हजार रुपये, ब्रह्मदेव पंडित से एक हजार रुपये, रामकली देवी से एक हजार रुपये, सावत्री देवी से पांच हजार रुपये और दिलीप दास से तीन हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। फिलहाल, रिश्वत वसूले जाने का मामला प्रकाश में आते ही इस विभाग से जुड़े कर्मचारी सकते में आ गये हैं।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

शेरशाह का मकबरा, जहां पानी के बीच खड़ा है इतिहास का एक अनोखा अध्याय

गया से वाराणसी की राह में सासाराम गया से वाराणसी की ओर बढ़ते हुए सड़क...

बोधिवृक्ष से बोधगया तक: जिस पेड़ के नीचे बदली इंसान की सोच

इतिहास आज भी कई अनकही कहानियां समेटे है एक पेड़, एक साधक और एक ऐसी...

भारत और नेपाल के रिश्तों में ऐसी कौन-सी दरार आई, जो आज तक भरी नहीं?

भारत और नेपाल के सदियों पुराने रिश्तों में दरार क्यों आई? 2015 की मधेशी...

गया का केंद्रीय विश्वविद्यालय: पटना के एक कमरे से 300 एकड़ के परिसर तक

बिहार के गया में एक ऐसा विश्वविद्यालय है, जिसकी शुरुआत पटना के एक छोटे...

More like this

शेरशाह का मकबरा, जहां पानी के बीच खड़ा है इतिहास का एक अनोखा अध्याय

गया से वाराणसी की राह में सासाराम गया से वाराणसी की ओर बढ़ते हुए सड़क...

बोधिवृक्ष से बोधगया तक: जिस पेड़ के नीचे बदली इंसान की सोच

इतिहास आज भी कई अनकही कहानियां समेटे है एक पेड़, एक साधक और एक ऐसी...

छठ महापर्व: प्रकृति की उपासना से आधुनिकता तक

एक ऐसा पर्व जिसमें किसी मंदिर की दीवारें नहीं, बल्कि नदी का किनारा पूजा...

बरसात के बाद घरों की सफाई, दीपों का प्रकाश और कीट-पतंगों का संसार

क्या हमारे पूर्वजों ने पर्व के बहाने स्वास्थ्य सुरक्षा का सूत्र दिया था? कल्पना कीजिए,...

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

बिहार में अर्नब का कितना असर? 31 अक्टूबर तक बारिश के आसार

जानिए तूफान की असली ताकत बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात अर्नब अब बिहार में...

दूसरों की कमियां खोजते-खोजते खुद क्यों खो जाता है इंसान?

विज्ञान ने खोली नकारात्मक सोच की परतें कभी-कभी एक इंसान सुबह उठता है और उसकी...

दुर्गा पूजा के मंत्रों का शरीर और मस्तिष्क पर क्या असर होता है?

कल्पना कीजिए—एक व्यक्ति आंखें बंद करके ‘ॐ’ का उच्चारण कर रहा है। उसके सामने...

दुर्गा पूजा के विधान में छिपा है विज्ञान: पौधों से मनोविज्ञान तक, क्या कहती है दुनिया की रिसर्च?

दुर्गा पूजा में नौ दिनों की साधना है, मंत्र हैं, पुष्प हैं, धूप-दीप हैं,...

दुर्गा पूजा के पांच अनसुने आध्यात्मिक रहस्य: नौ पौधों में देवी का स्वरूप, प्रकृति में शक्ति और मनुष्य के भीतर का महिषासुर

दुर्गा पूजा में हम देवी की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, पुष्प चढ़ाते...

मीनापुर 2030: अगले पांच साल में यह इलाका किस दिशा में जाएगा? बाढ़, सड़क, खेती, रोजगार और बदलते गांवों की पूरी दास्तान

मीनापुर का भविष्य किसी एक चुनाव या एक परियोजना से तय नहीं होगा मीनापुर के...

मीनापुर के गांवों को स्मार्टफोन ने कितना बदला? खेती, पढ़ाई और रोजगार की नई कहानी

मीनापुर के गांव में अब जेब में सिर्फ फोन नहीं, पूरा बाजार है मीनापुर के...

मीनापुर की महिलाएं घर चलाने में कितना योगदान देती हैं? गांव की छिपी अर्थव्यवस्था का सच

मीनापुर की अर्थव्यवस्था का आधा हिस्सा शायद दिखाई ही नहीं देता मीनापुर की अर्थव्यवस्था का...

बागमती की पुरानी धारा फिर जगी तो मीनापुर में क्या बदलेगा? बाढ़ से राहत या नई मुसीबत—बेलवा डैम से बूढ़ी गंडक तक

मीनापुर के लिए यह सिर्फ नदी की खुदाई नहीं है मीनापुर में बागमती की पुरानी...

मीनापुर के युवा बाहर क्यों जा रहे हैं? गांव से महानगर तक जानिए पलायन की पूरी दास्तान

सवाल सिर्फ नौकरी का नहीं, घर छोड़ने की मजबूरी का है मीनापुर के किसी गांव...