होमBiharBhojpurमिशाल: लड़कियों ने ही पुरा कर दिए मां बाप के सपने

मिशाल: लड़कियों ने ही पुरा कर दिए मां बाप के सपने

Published on

भोजपुर। एक दंपत्ति ने दुनिया की परवाह किए बिना अपनी तीन बेटियों को पढ़ा लिखा कर अधिकारी बना दिया। अब वही बेटियां मां बाप के सपनो को पंख लगाने में जुटी है। दरअसल, यह एक मिशाल है, आज के बलते समाज की। वाकया भोजपुर के कोईलवर नगर पंचायत की है। यहां के निवासी रविशंकर व वैजयंती के घर लगातार चार बेटियों ने जन्म लिया तो परिवार वालें व रिश्तेदारों को लगा जैसे पहाड़ ही टूट पड़ा हो। किंतु, माता-पिता ने अपने हौसले को टूटने नहीं दिया। आज उनकी तीन बेटियों ने युवाओं के हिस्से में आने वाली सरकार की नौकरी झटक कर अपने माता पिता के अरमानो को पंख लगा कर समाज के सामने एक बड़ा मिशाल खड़ा कर दिया है।
आज तीनों बेटियां सुरक्षा बल में अधिकारी बन चुकी है और पूरे इलाके के लिए प्रेरणास्रोत भी बन गई हैं। कोईलवर के एक छोटे से घर में होम्योपैथिक दुकान चला कर अपने परिवार का गुजर-बसर करने वाले रविशंकर प्रसाद के परिवार को देख किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि उनकी तीन लड़कियां रंजना, किरण व रौशनी कामयाबी की ऐसी मिसाल पेश करेंगी। जो, समाज की अन्य बच्चियों के लिए एक उदाहरण बन जायेगा।
बड़ी बेटी रवि रंजना बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। दूसरी बेटी रवि किरण ने सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात है। वही, तीसरी बेटी रवि रौशनी ने रेलवे में सब इंस्पेक्टर बन कर सफलता का परचम लहरा दिया है। अब तीनों के नक्शे कदम पर चल रही चौथी बेटी रवि रेणु भी अपनी जगह तलाश करने में जुटी है।
मां बाप ने चार बेटियों को बेटों की तरह पाला पोसा। शर्ट-पैंट पहनना, साइकिल चलाना, बाइक चलाना इन सभी बहनों की आदतो में शुमार है। कोईलवर के सरकारी विद्यालय से स्कूली शिक्षा पूरी कर महाराजा कॉलेज से विश्वविद्यालय की पढ़ाई करने के बाद सभी बहनें सरकारी नौकरी की तैयारी में लग गई थीं और आखिरकार एक-एक कर तीन बहनों ने अपना मुकाम हासिल करके ही दम लिया है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

बिहार एनडीए में बेचैनी की आहट, मोदी के मंच पर नीतीश होंगे क्या?

क्या बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय लिखे जाने की तैयारी है? क्या...

भारत-नेपाल खुली सीमा से भारत को कितना नुकसान? बिहार बॉर्डर पर चौंकाने वाले खुलासे

भारत और नेपाल के बीच 1,751 किलोमीटर की खुली सीमा है। इसमें बिहार की...

अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी में छिपी है बिहार की बाहुबली राजनीति की बड़ी कहानी

चार लाख मेहमानों का दावा, ढाई करोड़ की डिफेंडर, प्रधानमंत्री को न्योता और लालू-तेजस्वी...

लोकतंत्र जनता की सेवा का माध्यम है या सत्ता हासिल करने का कारोबार?

आदर्श राजनीति में जनकल्याण, जवाबदेही और विचारों का संघर्ष होना चाहिए। लेकिन जब चुनावी...

More like this

बरसात के बाद घरों की सफाई, दीपों का प्रकाश और कीट-पतंगों का संसार

क्या हमारे पूर्वजों ने पर्व के बहाने स्वास्थ्य सुरक्षा का सूत्र दिया था? कल्पना कीजिए,...

दूसरों को जलाने की आग आखिरकार अपने ही घर को राख क्यों कर देती है?

घृणा का जहर कितना खतरनाक किसी के प्रति घृणा, द्वेष, जलन और नफरत पालना पहली...

मीठा बोलना कमजोरी नहीं, इंसानियत की ताकत है

कठोरता को अच्छाई बताने वालों को विज्ञान का जवाब एक बच्चा अपने घर में बड़ों...

क्या बियाडा सार्वजनिक करेगा रोजगार और स्थानीय आय का हिसाब?

महवल लेदर पार्क पर जवाबदेही की परीक्षा महवल के लेदर पार्क की सफलता का सबसे...

महवल लेदर पार्क की फाइलों में क्या दर्ज है?

रोजगार का हिसाब अब भी अधूरा बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकरण यानी बियाडा की वेबसाइट...

महवल लेदर पार्क में रोजगार का आधार क्या है?

कितनी फैक्ट्रियों में शुरू हुआ उत्पादन? मुजफ्फरपुर के महवल में लेदर पार्क का उद्घाटन हो...

क्या नौ दिन की पूजा से मिल जाती हैं अलौकिक शक्तियां या इसका अर्थ कुछ और है?

नवरात्रि के 9 दिन पूरे होते हैं। मंदिरों में आरती होती है। घरों में...

छोटी बच्चियों में देवी का दर्शन या स्त्री के सम्मान की सबसे बड़ी सामाजिक कसौटी?

नवरात्र की अष्टमी या नवमी। पूजा का मंडप सजा है। छोटी-छोटी बच्चियों को आसन...

हवन से शुद्ध होती है हवा या बढ़ता है प्रदूषण?

दुर्गा पूजा की अग्नि पर विज्ञान की बड़ी पड़ताल दुर्गा पूजा की अंतिम आहुतियों के...

दुर्गा पूजा मातृशक्ति का सम्मान है या समाज के सामने एक अधूरा सवाल?

जिस समाज में स्त्री को देवी मानकर पूजा जाता है, उसी समाज में उसकी...

क्या मिट्टी के पात्र में रखा जल सचमुच याद रखता है मंत्रों की ऊर्जा?

एक मिट्टी का पात्र। उसमें भरा जल। उसके मुहाने पर रखे आम के पत्ते...

महिषासुर कौन था? पुराणों के असुरराज से आदिवासी पूर्वज तक

दुर्गा पूजा के पंडाल में एक दृश्य बार-बार दिखाई देता है। सिंह पर सवार...

मीनापुर का किसान फसल बेचकर कितना कमाता है? खेत से बाजार तक पूरा हिसाब

मीनापुर में धान की फसल जब खेत में लहलहाती है, तो दूर से वह...

गुमनाम हकीकत: जब इतिहास के खामोश पन्ने अपनी कहानी कहने लगते हैं

पुस्तक समीक्षा इतिहास की सबसे बड़ी विडंबना शायद यह है कि जो दर्ज है,...

शिक्षक से बड़ा कौन? भारत की उस परंपरा की पड़ताल, जहाँ गुरु को देवता कहा गया

KKN पड़ताल। किसी बच्चे के हाथ में पहली बार कलम आती है, तो वह...