मंगलवार, फ़रवरी 24, 2026 1:16 अपराह्न IST
होमNationalक्या इन सितारों के बल्ले से बरसेंगे रन

क्या इन सितारों के बल्ले से बरसेंगे रन

Published on

​संतोष कुमार गुप्ता

फटाफट क्रिकेट के रोमांच मे डूबकी लगाने के लिए युवाओं को बेसब्री से इंतजार है।एक दिन बाद चौक्के छक्के की बरसात होगी।किंतु हमें आइपीएल में भी उन खिलाड़ियों पर नजर रहेगी जो भारतीय टीम के सितारे रह चुके हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न हई चार टेस्ट मैचों की सीरीज में बल्ले से झूझते नजर आए। लेकिन आईपीएल 2017 में हर किसी को उनसे शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। आईपीएल 2016 में विराट कोहली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था और उन्होंने 4 शतकों की मदद से 973 रन बनाए थे। हालांकि कंधे की चोट के कारण कोहली इस आईपीएल सीजन के शुरूआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। लेकिन पूरी तरह फिट होने के बाद वह जरूर वापसी करेंगे।

एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं।उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2010 और 2011 में ट्रॉफी अपने नाम की और 2008, 2012, 2013 और 2015 में टीम रनरअप रही। लेकिन राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के कप्तान के तौर पर धोनी उतने सफल नहीं रहे और उनकी टीम 2016 आईपीएल में सातवें पायदान पर रही।

इस बार पुणे फ्रेंजाइज ने धोनी की हटाकर ऑस्ट्रेलिया कप्तान स्टीव स्मिथ को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है। इस बार देखना होगा की कप्तानी का भार हटने के बाद धोनी अपने हेलीकॉप्टर का जादू दिखा पाते हैं या नहीं।

आईपीएल में रोहित शर्मा ने वो कर दिखाया जो सचिन तेंदुलकर भी नहीं कर सके। रोहित ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम को दो बार साल 2013 औऱ फिर 2015 में आईपीएल का खिताबा जीताया।

अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे सीरीज के दौरान रोहित शर्म चोटिल हो गए थे और उसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में मैदान पर वापसी की। जून में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले रोहित आईपीएल की मदद से अपना फॉर्म वापस हासिल करना चाहेंगे।

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान गौतम गंभीर आईपीएल के इतिहास के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं। कप्तान के तौर पर खेले गए 105 आईपीएल मैचों में उन्होंने 61 बार अपनी टीम को जीत दिलाई है। शुरूआती कई सीजन में पॉइट्स टेबल मे निचले क्रम में रहने वाली केकेआएर की टीम गंभीर की कप्तानी में दो बार चैंपियन बनी।

आईपीएल में शानदार कप्तानी के साथ-साथ गंभीर बल्ले से भी अपनी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आईपीएल 2016 में 38.53 की औसत से 501 रन बनाए थे और अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

बेन स्टोक्स मौजूदा समय में इंटरनेशनल क्रिकेट के बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं। आईपीएल 2017 की नीलामी में 14.5 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम का हिस्सा बनने वाले स्टोक्स पर हर किसी की नजर रहेगी। स्टोक्स ने पिछले कुछ समय में टेस्ट, वन डे और टी-20 तीनों ही फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन किया है।

दिल्ली डेयरडेविल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है। इस साल इंग्लैंड के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में उन्होंने टीम इंडिया के लिए डैब्यू भी किया है।

पिछले सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए उन्होंने 10 पारियों में 24.75 की औसत से 198 रन बनाए थे। टीम इंडिया का हिस्सा बनने के बाद उनका मनोबल काफी बड़ा होगा और देखना होगा कि इस सीजन में उनका प्रदर्शन कैसा रहेगा।

पिछले साल तमिलनाडु प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन से धमाल मचानें वाले टी नटराजन पर सबकी नजरें रहेंगी। डोमेस्टिक क्रिकेट में सिर्फ 14 मैच खेलने वाले थंगारसू नटराजन को किंग्स इलेवन पंजाब ने 3 करोड़े में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया है।

नटराजन की तुलना बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान से की जाती है।

टाइमल मिल्स

टाइमल मिल्स इस समय दुनिया के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में से एक हैं और इसका नमूना उन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ हुए टी-20 सीरीज में दिखाया था। फरवरी मे हुई आईपीएल नीलामी में रॉयल चैंलेजर्स बेंगलौर ने 12 करोड़ की भारी भरकम रकम चुकाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था।

टाइमल मिल्स के पास तेजी तो है ही साथ ही उनकी लाइन लेंथ भी काफी अच्छी है। उनकी गेंद में काफी विविधता भी है। डेथ ओवरों के तो वो माहिर गेंदबाज हैं।


कागिसो रबाडा

साउथ अफ्रीका के युवा तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने दो साल पहले अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरूआत की थी और महज 21 साल की उम्र में उन्होंने खास मुकाम हासिल कर लिया। रबाडा ने 16 टेस्ट मैचों में 67 विकेट हासिल किए हैं जिसमें 5 पारियों में पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा उन्होंने वन डे में 57 और टी-20 में 22 विकेट चटकाए हैं।

पहली बार आईपीएल खेल रहे रबाडा दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम का हिस्सा हैं। वह इस सीजन विरोधी टीम के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।

अफगानिस्तान के 18 वर्षीय स्पिन गेंदबाज राशिद खान ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने प्रभावित किया है। मौजूदा चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें 4 करोड़ रूपए में खर्चकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई वन डे औऱ टी-20 सीरीज में उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा। दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative

Latest articles

Nalanda University: किसने जलाया ज्ञान का सबसे बड़ा खजाना?

जब न इंटरनेट था, न गूगल… तब दुनिया ज्ञान के लिए जाती थी— Nalanda...

47 साल बाद साथ आए रजनीकांत और कमल हासन, नए फिल्म प्रोमो ने बढ़ाई उत्सुकता

भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज—राजनीकांत और कमल हासन एक बार फिर साथ नज़र आने...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...

Siliguri Corridor क्या कर रहा है चीन-बांग्लादेश साजिश का कैसे हुआ खुलाशा

क्या आप जानते हैं कि भारत का एक 20 किलोमीटर चौड़ा इलाका देश के...

More like this

00:10:10

क्या चीन-बांग्लादेश की साज़िश से घिर गया भारत? सिलिगुड़ी कॉरीडोर पर क्यों मंडराया खतरा

भारत का सबसे संवेदनशील इलाका — सिलिगुड़ी कॉरीडोर, जिसे दुनिया चिकेन नेक के नाम...

Pariksha Pe Charcha 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से की सीधी बातचीत

Pariksha Pe Charcha 2026 का आगाज हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशभर के...

Budget 2026 : महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा बजट, She Mart और लखपति दीदी को नई रफ्तार

केंद्रीय बजट 2026 में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने पर...

Union Budget 2026–27: बजट के बाद क्या सस्ता हुआ, क्या हुआ महंगा

देश की वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman ने रविवार को लोकसभा में वर्ष 2026–27 का...

Tatkal Ticket New Rules 2026 : तत्काल टिकट बुकिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव

 Indian Railways ने Tatkal Ticket Booking प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के...

अजित पवार का अंतिम संस्कार : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, शोक में डूबा महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति ने गुरुवार को एक बड़े और अपूरणीय नेता को खो दिया।...

बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, महाराष्ट्र में शोक की लहर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का बुधवार को विमान हादसे में निधन हो गया।...

अजीत पवार विमान दुर्घटना : बारामती में लैंडिंग के दौरान विमान हादसा, हालात की जांच जारी

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar को ले जा रहा विमान बुधवार को बारामती में...

UGC के नए नियम 2026 पर देशभर में बहस, यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में इक्विटी कमेटी अनिवार्य

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नए नियमों को लेकर देशभर में बहस तेज हो गई...

बारिश के बाद बढ़ी ठंड, दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में हालिया बारिश के बाद मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है।...

77वें गणतंत्र दिवस पर देश में उत्साह और गर्व का माहौल

भारत सोमवार, 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। यह दिन...

गणतंत्र दिवस 2026 : आखिर 26 जनवरी को ही क्यों लागू हुआ भारतीय संविधान

भारत पूरे उत्साह और गर्व के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारतीय...

Mann Ki Baat Episode 130 : पीएम मोदी ने साझा की 2016 की यादें, गणतंत्र दिवस से पहले देशवासियों को संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat के 130वें एपिसोड के जरिए...

भोजपुर में शोक की लहर, शहीद सैनिक हरेराम कुंवर का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा

भोजपुर जिले में शनिवार को शोक की लहर दौड़ गई, जब शहीद सैनिक हरेराम...

क्या कोई राजनीतिक व्यक्ति कभी सुप्रीम कोर्ट का जज बना?

बिना क़ानून की डिग्री, राजनीति और न्यायपालिका पर उठे सबसे बड़े सवाल KKN ब्यूरो। भारतीय...