होमSocietyमीनापुर के बीस पंचायतो की एक लाख आबादी बाढ़ की चपेट में

मीनापुर के बीस पंचायतो की एक लाख आबादी बाढ़ की चपेट में

Published on

कौशलेन्द्र झा

मीनापुर में एक दशक के बाद आई बाढ़ ने बिकराल रूप धारण कर लिया है। बूढ़ी गंडक नदी का पानी मुजफ्फरपुर शिवहर सड़क पर चढ़ जाने से इस मार्ग पर आवागमन ठप होने का खतरा उत्पन्न हो गया है। शिवहर सड़क पर मीनापुर में करीब दो फीट मोटा बहने लगा है। इससे मुजफ्फरपुर शिवहर सड़क कभी भी बंद हो सकता है।
इस बीच मीनापुर के 28 में से 20 पंचायत को प्रशासन ने पूर्ण रूप से बाढ़ ग्रस्त घोषित कर दिया है। वही चार अन्य पंचायतो को आंशिक रूप से बाढ़ प्रभावित होने की पुष्टि की है। मीनापुर के करीब एक लाख की आबादी बाढ़ में फंसी हुई है। जबकि, करीब चार हजार परिवार को सुरक्षित स्थानो पर पहुंचाने का दावा किया जा रहा है।
अंचलाधिकारी ज्ञान प्रकास श्रीवास्तव ने बताया कि बाढ़ में फंसे लोगो को बाहर निकालने के लिए तीन मोटर वोट के सहारे एनडीआरएफ की 30 सदस्सीय टीम दिन रात काम पर लगी हुई है। दूसरी ओर प्रशासन ने राहत शिविर की संख्या को बढ़ा कर बीस कर दिया है। बतातें चलें कि बाढ़ पीडितो के लिए जिला प्रशासन ने मीनापुर को 500 पोलीथिन शीट व दो अतिरिक्त नाव मुहैय्या कराया है। इस बीच नंदना, पांडेय टोला, हरशेर, झोंझा, तुर्की, डाकबंगला, हथियावर, चैनपुर आदि दो दर्जन से अधिक गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है।
पिछले 24 घंटे के भीतर जिन नए पंचायतो को बाढ़ ने अपने चपेट में लिया है। उनमें पैगम्बरपुर, बेलाहीलच्छी, रानीखैरा, गोरीगामा व मझौलिया पंचायत का नाम शामिल है। इससे पहले प्रशासन ने घोसौत, बाड़ाभारती, पानापुर, जामिन मठियां, तुर्की पूर्वी, तुर्की पश्चिमी, रघई, मीनापुर, हरशेर, नंदना, हरका मानशाही, महदेइयां, टेंगरारी, कोइली व मानिकपुर को पहले ही बाढ़ ग्रस्त घोषित कर चुकी है।
बाढ़ में डूबने से दो किशोर की हुई मौत :
मीनापुर में बाढ़ के पानी में डूबने से रविवार को दो किशोर की मौत हो गई है। बासुदेव छपरा गांव के 12 वर्षीय दीपू कुमार की पानी में डूबने से मौत हो गई है। वही, हरशेर गांव के 13 वर्षीय सोनू कुमार की डूबने से मौत हो गई है। पुलिस ने दोनो शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।
राहत कार्य में प्रशासन के साथ जन प्रतिनिधि भी जुटे :
मीनापुर के विधायक मुन्ना यादव रघई सहित कई बाढ़ राहत शिविर में पहुंच कर बाढ़ में विस्थापित लोगो को अपने हाथो से भोजन परोस कर उन्हें खिलाया है। बाद में विधायक ने मीनापुर के सभी पंचायतो को बाढ़ ग्रस्त घोषित करने व शुध्द पेयजल और पशुचारा मुहैय्या कराने की सरकार से मांग की है। भाजपा नेता अजय कुमार ने भी एक दर्जन से अधिक बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करके प्रशासन से प्रयाप्त राहत देने की मांग की है। दूसरी ओर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष पंकज किशोर पप्पू ने रघई सहित कई बाढ़ ग्रस्त पंचायतो का दौरा करके राहत कार्यो की समीक्षा की है। उधर, उपप्रमुख रंजन ने भी बाढ़ राहत की समीक्षा की है।

KKN लाइव WhatsApp पर भी उपलब्ध है, खबरों की खबर के लिए यहां क्लिक करके आप हमारे चैनल को सब्सक्राइब कर सकते हैं।

KKN Public Correspondent Initiative


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

एनर्जी ड्रिंक से पैकेटबंद खाने तक: सुविधा के नाम पर शरीर के साथ कितना बड़ा सौदा?

बाजार की चमकदार पैकेजिंग के भीतर छिपी चीनी, नमक, वसा और कैफीन शरीर को...

मीनापुर की क्रांति गाथा: इतिहास के हाशिये से उठती एक पूरी पीढ़ी की आवाज

मीनापुर की क्रांति गाथा पुस्तक की संक्षिप्त समीक्षा लेखक : कौशलेन्द्र झा KKN पुस्तक समीक्षा। इतिहास...

डायबिटीज लाइलाज है या इलाज का तरीका पुराना पड़ चुका है?

भारत में 101 मिलियन लोगों को डायबिटीज, 136 मिलियन प्री-डायबिटीज की जद में; दुनिया...

More like this

क्या नकारात्मक सोच इंसान को उसी अंधेरे में धकेल देती है, जिसे वह दुनिया में खोज रहा होता है?

हर घटना में षड्यंत्र, हर परंपरा में खामी, हर व्यक्ति में स्वार्थ और हर...

डैम, मानव सभ्यता की प्यास बुझाने वाला वरदान या आने वाली पीढ़ियों के लिए खड़ा किया जा रहा जल-खतरा?

नदियों को बांधकर इंसान ने पानी, बिजली और खेती पर नियंत्रण हासिल किया। लेकिन...

मीनापुर में बनेगा शहीद स्मृति पार्क, रामपुरहरि में प्रस्तावित है भव्य तोरण द्वार

अमर शहीद जुब्बा सहनी, वांगुर सहनी और पंडित सहदेव झा समेत स्वतंत्रता सेनानियों की...

मीनापुर में भूमि सर्वेक्षण: जमीन आपकी, लेकिन रिकॉर्ड में किसका नाम?

पुराने खतियान, बदली हुई चौहद्दी और अधूरे उत्तराधिकार के बीच रैयतों के सामने नई...

मीनापुर में गूंजा जश्न-ए-आजादी: शहीद स्मृति पार्क और भव्य तोरण द्वार बनाने का ऐलान

क्रांति महोत्सव-2026 में विधायक अजय कुमार ने की घोषणा, विधान पार्षद वंशीधर ब्रजवासी बोले—राजकीय...

मामुली बारिश… और अंधेरे में डूब जाता है बिहार का गांव

ट्री कटिंग पर हर साल करोड़ों के टेंडर, फिर भी पेड़ की टहनी से...

कोल्ड ड्रिंक: ताजगी या धीमा ज़हर? क्या कहती है वैज्ञानिक रिसर्च?

KKN ब्यूरो। गर्मी हो, पार्टी हो या सफर, कोल्ड ड्रिंक आज हमारी जीवनशैली का...

ग्रामीण सड़कों के ‘जानलेवा’ स्पीड ब्रेकर: सुरक्षा के नाम पर जनता की जेब और सेहत पर हमला?

KKN ब्यूरो। ग्रामीण भारत में पक्की सड़कों का जाल तेजी से बिछा है। प्रधानमंत्री...

बिहार में शराबबंदी: सामाजिक सुधार या भ्रष्टाचार की नई अर्थव्यवस्था?

क्या शराबबंदी सफल हुई या उसने भ्रष्टाचार को नया ईंधन दिया? KKN ब्यूरो। एक  अप्रैल...

श्रेष्ठता का भ्रम: जब गाली, दोषारोपण और अपमान बन जाते हैं सामाजिक फैशन

क्या दूसरों को नीचा दिखाकर कोई वास्तव में बड़ा बन सकता है? KKN ब्यूरो। आज...

हिन्दी पत्रकारिता: मिशन से बाज़ार तक का सफर

क्या हिन्दी पत्रकारिता आज भी जनता की आवाज़ है? हिन्दी पत्रकारिता दिवस विशेष KKN ब्यूरो। क्या...

“हाँ इश्क है” के लोकार्पण समारोह में जुटे कवि और साहित्य प्रेमी, पटना में दिखा साहित्य का रंग

पटना में रविवार को साहित्य, कविता और रचनात्मक अभिव्यक्ति का एक यादगार आयोजन देखने...

मिडिल ईस्ट: महायुद्ध की दहलीज़ पर विभाजन और तड़पता हुआ क्षेत्र

KKN ब्यूरो। संयुक्त रूप से अमेरिका और इज़रायल ने अपने सबसे बड़े सैन्य अभियान...

मिट्टी की खुशबू से मोबाइल की रिंगटोन तक: पांच दशक में बदलता ग्रामीण समाज

जब शाम ढलती थी और पूरा गांव एक आंगन में सिमट आता था KKN ब्यूरो।...

Everything Apple Sale में बड़ी छूट: iPhone 17 रुपये 45,000 से कम में उपलब्ध

रिटेल चेन Croma ने अपनी ‘Everything Apple Sale’ के तहत iPhone मॉडल्स पर भारी...